Hot News

Wheat Dosa: सिर्फ 15 मिनट में तैयार करें हेल्दी और स्वादिष्ट गेहूं के आटे का डोसा

Wheat Dosa: डोसा का सुनते ही दक्षिण हिंदुस्तान की याद आ जाती है. आमतौर पर डोसा बनाने के लिए चावल और उड़द दाल को भिगोकर पीसना पड़ता है, लेकिन आज हम आपको गेहूं का डोसा बनाने के बारे में बताने जा रहें हैं. इसे न तो भिगोने की जरूरत होती हैं, न ही ग्राइंडर करने की. ये डोसा उन लोगों के लिए बहुत बढ़िया है जो हेल्दी खाना पसंद करते हैं और जल्दी में कुछ अच्छा बनाना चाहते हैं. इसके अलावा, इसे आप नाश्ते में, बच्चों के टिफिन में या हल्के डिनर के लिए भी बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं, घर पर आसानी से आटा का डोसा बनाने के बारे में. 

गेहूं डोसा बनाने की सामग्री 

  • गेहूं का आटा – 1 कप
  • चावल का आटा – आधा कप 
  • दही – 2 चम्मच 
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक – आधा टुकड़ा 
  • प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरा धनिया – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • नमक – स्वादानुसार
  • जीरा – आधा चम्मच 
  • तेल – सेंकने के लिए

यह भी पढ़ें: Idli Recipe: बिना चावल-दाल के बनाएं झटपट हेल्दी बेसन की इडली

यह भी पढ़ें: खुशियों की मिठास बढ़ाएगी MP की मशहूर मावा बाटी, घर बैठे बनाएं चाशनी में डूबी लाजवाब मिठाई

गेहूं डोसा बनाने की विधि 

  • सबसे पहले एक बाउल में गेहूं का आटा, चावल का आटा, दही, नमक, जीरा, अदरक, हरी मिर्च, प्याज और हरा धनिया अच्छे से  मिलाएं. 
  • इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पतला बैटर बना लें. 
  • इस बैटर को 10-15 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें. 
  • इसके बाद अब एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें, फिर इसमें हल्का सा तेल डालकर पोंछ लें. 
  • अब एक करछी बैटर लेकर तवे पर गोल आकार में फैलाएं. 
  • डोसा थोड़ा मोटा ही रखें, इसके ऊपर अब थोड़ा तेल डालें और इसे मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने पकाएं.
  • अब गरमागरम गेहूं डोसा को नारियल चटनी या सांभर के साथ परोसें. 

यह भी पढ़ें: Aloo Bhujia Recipe: बाजार की नमकीन को कहें ना, अब घर पर बनाएं स्वादिष्ट आलू भुजिया

The post Wheat Dosa: सिर्फ 15 मिनट में तैयार करें हेल्दी और स्वादिष्ट गेहूं के आटे का डोसा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top