Hot News

Anupama Twist: अनुज-राघव के बाद अनु की जिंदगी में आएगा ये शख्स, कोठारी परिवार का ये सदस्य खाएगा अनु को बर्बाद करने की कसम

Anupama serial update: सीरियल अनुपमा में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा जिसकी उम्मीद दर्शकों ने नहीं की होगी. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जा रहा है कि आर्यन की मौत से कोठारी परिवार सदमे में है. ख्याति और पराग अपना बेटा खोकर गम में डूबे हुए है. हर कोई आर्यन का हत्यारा अनुपमा को मानता है. बाबूजी भी अनु के साथ इस बार खड़े नहीं है और ना ही प्रेम और राही उसका साथ देते हैं. अनु का एक्सीडेंट होने वाला होता है और राघव अपनी जान पर स्पोर्ट्सकर उसकी जान बचाता है. राघव की इस एक्सीडेंट में मौत हो जाती है. अब कहा जा रहा है कि अनु की जिंदगी में एक और शख्स की एंट्री होने वाली है.

अनुपमा बनेगी नौकरानी

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु को नये शहर मुंबई में नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. वह अकेले ही एक चॉल में रहती है और वहां के लोग उसका बहुत मजाक उड़ाते है. वह किसी से भी बात नहीं करती है और उसकी जीवन में उदासी फैली हुई है. वह एक अमीर घर में नौकरानी का काम करती है. वहां का मालिक उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करता है. अनु उसे रोकने की कोशिश करती है, लेकिन वह उसकी बात नहीं सुनता. उस आदमी की पत्नी अनु पर उसके पति को फंसाने का आरोप लगाती है और उसे बुरा भला कहते हुए वीडियो बनाने लगती है.

अनुज, राघव के बाद अनु की जिंदगी में आएगा नया शख्स

अनुपमा की जिंदगी में एक आदमी की एंट्री होती है और वह उसका पीछा करता है और उसे दूर से ही देखता है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ये आदमी, अनुज से जुड़ा हुआ है. वह अनुज के बिजनेसमैन दोस्तों में से एक है, जो अनु को बहुत पहले से पसंद करता होता है. क्या ये शख्स अनु का साथ देगा. दूसरी तरफ ख्याति, अनु को बर्बाद करना चाहती है और उसने गौतम से हाथ मिला लिया है. वह एक आदमी को पैसे देती है अनु को परेशान करने के लिए.

यह भी पढ़ें– Thug Life Cast Fees: कमल हासन की फिल्म में कौन ले रहा सबसे ज्यादा फीस? तृषा कृष्णन के हिस्से में आई सिर्फ इतनी रकम

The post Anupama Twist: अनुज-राघव के बाद अनु की जिंदगी में आएगा ये शख्स, कोठारी परिवार का ये सदस्य खाएगा अनु को बर्बाद करने की कसम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top