Hot News

Parenting Tips: बच्चों के दिमाग में जहर घोल सकती हैं ये 3 बातें, तुरंत बंद करें

Parenting Tips: आज के समय में बच्चों की परवरिश सिर्फ खाना-पीना और पढ़ाई तक सीमित नहीं रह गई है. एक बेहतर भविष्य के लिए उनके मानसिक विकास पर भी उतना ही ध्यान देना जरूरी है. कई बार माता-पिता जाने-अनजाने में ऐसी बातें या व्यवहार करते हैं जो बच्चों के दिमाग पर गहरा असर छोड़ते हैं. यह असर धीरे-धीरे उनके स्वभाव, आत्मविश्वास और सोचने की क्षमता को नुकसान पहुंचा सकता है. अगर समय रहते इन बातों पर ध्यान न दिया जाए, तो बच्चा अंदर ही अंदर टूटने लगता है. इसलिए यह जरूरी है कि पेरेंट्स ये समझें की कौन सी बातें बच्चों के दिमाग में जहर घोल सकती हैं. इस आर्टिकल में हम ऐसी तीन अहम बातों की चर्चा करेंगे जिन्हें तुरंत रोकना आपके शिशु के बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है.

Parenting Tips: बच्चों की तुलना करना

अगर आप अपने शिशु की तुलना किसी और शिशु से करते हैं, तो उसका आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है. बच्चा खुद को कमज़ोर और बेकार समझने लगता है. इससे उसके अंदर हीन भावना पैदा हो जाती है. हर बच्चा अलग होता है और उसकी पहचान को समझना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: क्या आप भी प्यार के नाम पर शिशु को बिगाड़ रहे हैं? पढ़िए ये चौंकाने वाली सच्चाई

Parenting Tips: हर बात पर डांटना या ताना मारना

बच्चों को हर छोटी गलती पर डांटना या बार-बार ताना देना उनके मन को आहत कर सकता है. वे डर और ग़ुस्से में रहने लगते हैं और धीरे-धीरे घर वालों से दूरी बना सकते हैं. इससे उनकी सोचने-समझने की शक्ति पर असर पड़ता है. ज़रूरी है कि हम प्यार से उन्हें सही-गलत समझाएं.

Parenting Tips: मोबाइल या टीवी की लत लगाना

अगर शिशु को ज्यादा समय मोबाइल, गेम्स या टीवी पर बिताने दिया जाए, तो उनका ध्यान पढ़ाई और असली जीवन से हट जाता है. उनकी सोचने, बोलने और समझने की क्षमता कम हो सकती है. वे समाज से कटने लगते हैं और अकेलापन महसूस करते हैं. बच्चों के लिए स्क्रीन टाइम सीमित और सही तरीके से होना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चों को बिगाड़ सकते हैं ये 5 आदतें, चौथे नंबर वाली सबसे खतरनाक है

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: अगर आप भी अपने शिशु को सफल देखना चाहते हैं, तो ये बातें आज ही जान लें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है.

The post Parenting Tips: बच्चों के दिमाग में जहर घोल सकती हैं ये 3 बातें, तुरंत बंद करें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top