Hot News

Bhojpuri: काजल राघवानी का नया गाना ‘परफ्यूम लगाके साड़ी में’ हुआ रिलीज, फैंस में दिखा जबरदस्त क्रेज

Bhojpuri: भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस काजल राघवानी इन दिनों अपने लगातार रिलीज हो रहे गानों को लेकर सुर्खियों में हैं. बीते एक महीने में काजल के चार गाने रिलीज हुए, जिनमें से दो गानों को लेकर चर्चा हुई कि ये गाने एक्स बॉयफ्रेंड खेसारी लाल यादव पर तंज कसने के लिए बनाए गए हैं. साथ ही इन गानों में काजल की परफॉर्मेंस को दर्शकों ने खूब पसंद किया. अब काजल का एक नया रोमांटिक गाना सामने आया है, जिसका नाम है ‘परफ्यूम लगाके साड़ी में’, जिसे 4 जून को लियो भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया. 

शादी शुदा जिंदगी से खुश है एक्ट्रेस 

इस गाने में काजल एक शादीशुदा स्त्री के किरदार में नजर आ रही हैं, जो अपनी मैरिड लाइफ की खुशियों को अपनी दोस्त से शेयर करती है. इस गाने में उनके साथ सुमित सिंह चंद्रवर्शी और लाडो मधेसिया भी नजर आ रहे हैं. इस गाने को सुमित सिंह चंद्रवर्शी ने ही लिखा और गाया है. सुमित के साथ शिल्पी राज की आवाज ने इसे और शानदार बना दिया है. गाने का म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है और इसका निर्देशन तुषार केसरवानी ने किया है. कोरियोग्राफी गोल्डी जायसवाल और सनी सोनकर ने की है.

एक महीने में आए 4 गाने 

इससे पहले रिलीज काजल राघवानी का ‘लईका ना चाहीं डिफेंडर वाला’ गाना 10 मई को रिलीज हुआ. जिसे अब तक 8.1 मिलियन व्यूज बटोर चुका है. इसके बाद 21 मई को रिलीज ‘मिक्सर मशीन में’ को 8 लाख से अधिक व्यूज मिले हैं, वहीं 25 मई को आए गाने ‘भईस चरवा रे भईस चरवा’ को अब तक 1.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इसके बाद अब उनका नया गाना ‘परफ्यूम लगाके साड़ी में’ रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसके व्यूज तेजी से बढ़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Bhojpuri: मंदिर के सामने गंदे कपड़े और जमीन पर बैठे मिले पवन सिंह, जानें क्या है पूरा मामला

ये भी पढ़ें: Movies Release in July: तारीख नोट कर लें, रोमांटिक से लेकर कॉमेडी तक, इन फिल्मों से जुलाई में थिएटर में लगेगा मेला

The post Bhojpuri: काजल राघवानी का नया गाना ‘परफ्यूम लगाके साड़ी में’ हुआ रिलीज, फैंस में दिखा जबरदस्त क्रेज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top