Hot News

कोचस में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत 400 पौधे लगाये गये

कोचस.

प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विश्व पर्यावरण दिवस पर ”एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत पौधारोपण कार्य किया गया. इसकी जानकारी मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि विभाग के निर्देश पर विभिन्न पंचायतों में कुल 400 सौ से अधिक पौधारोपण किया गया. इसमें पीपल, नीम, बरगद, महोगनी, आम, अमरुद के पौधे लगाये गये. इस दौरान उन्होंने बलथरी और कंजर पंचायत क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर पौधारोपण कराया. इसके अलावा सरेयां पंचायत में मुखिया विकास तिवारी, कंजर में ददन प्रसाद, अगरसीडिहरा में कमलाकांत पांडेय, कथराई में निर्मला कुमारी, बलथरी में भास्कर पासवान, गारा में अनिल कुमार राय, चितावं में अंजनी कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने पंचायत क्षेत्र में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post कोचस में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत 400 पौधे लगाये गये appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top