Hot News

Bengaluru Stampede: कर्नाटक हाई कोर्ट ने कर्नाटक सरकार को जारी किया नोटिस, 10 जून को सुनवाई

Bengaluru Stampede: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुए भगदड़ पर कर्नाटक हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य प्रशासन को नोटिस जारी किया. कोर्ट ने कहा, “विभिन्न समाचार पत्रों में समाचारें प्रकाशित हुई हैं, जिनमें आरसीबी के विजय जश्न के दौरान हुई त्रासदी का वर्णन किया गया है जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 75 लोग घायल हो गए. यह अदालत इस घटना का संज्ञान ले रही है.” वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण श्याम ने कहा कि विधान सौदा और स्टेडियम में दो कार्यक्रम हुए, उन्हें यह ब्यौरा देना चाहिए कि एम्बुलेंस कहां तैनात की गई थीं.”

10 जून को होगी सुनवाई

कर्नाटक प्रशासन को नोटिस जारी करते हुए हाई कोर्ट ने कहा, “त्रासदी के कारण का पता लगाने और भविष्य में इसे कैसे रोका जाए, इस विषय पर हमें कई व्यक्तियों से पत्र प्राप्त हुए हैं. हम राज्य प्रशासन को नोटिस जारी करते हैं.” कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 10 जून को तय की है.

अटॉर्नी जनरल ने बताया, अपेक्षा से अधिक लोगों के जुटने से मची भगदड़

कर्नाटक के अटॉर्नी जनरल ने कोर्ट में कहा कि मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात था, लेकिन बुधवार को स्टेडियम के पास अपेक्षा से अधिक लोग एकत्र हुए. एजी ने कहा, “पुलिस आयुक्त और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जिनमें 1318 और कुल 1483 अधिकारी शामिल थे, मैदान पर मौजूद थे. स्टेडियम के पास 2.5 लाख से अधिक लोग एकत्र हुए थे.” उन्होंने कहा, “हम भी इसे लेकर उतने ही चिंतित हैं, जितने अन्य लोग. मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया पहला बयान मुआवजा दिए जाने और चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराए जाने के बारे में था. हम कल रात से ही काम कर रहे हैं. हम किसी भी सुझाव के लिए तैयार हैं.”

आरसीबी की जीत का मनाया जा रहा था जश्न, स्टेडियम में पहुंच गए 2-3 लाख लोग

आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर आरसीबी ने 18 साल बाद खिताब जीता. आरसीबी की ऐतिहासिक जीत पर कर्नाटक में जोरदार जश्न मनाया. बेंगलुरु में विराट कोहली सहित टीम के खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक जुट गए. खिलाड़ियों की विक्ट्री परेड खुली बस में निकाली गई थी. खिलाड़ियों के चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचने से पहले लाखों की संख्या में प्रशंसक पहुंच गए और अंदर घुसने की कोशिश करने लगे. इस दौरान भगदड़ मची, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए.

The post Bengaluru Stampede: कर्नाटक हाई कोर्ट ने कर्नाटक प्रशासन को जारी किया नोटिस, 10 जून को सुनवाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top