Hot News

भाजपाइयों ने शुरू की एक पेड़ मां के नाम अभियान

पाकुड़ नगर. विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपाइयों ने जिले भर में एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की. अभियान की अगुवाई भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर पांच जून से 15 अगस्त तक यह अभियान चलेगा. इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण के प्रति जनजागरूकता और हरियाली को बढ़ावा देना है. नगर क्षेत्र में जिला महामंत्री रूपेश भगत, संजीव साह और पवन भगत के साथ पौधारोपण करने के बाद श्री पाण्डेय ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं. यह न केवल हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करता है, बल्कि मिट्टी के कटाव को भी रोकता है और प्रदूषण नियंत्रण में भी सहायक है. उन्होंने जिलावासियों से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने की अपील की. जिलाध्यक्ष ने बताया कि शहर में नगर अध्यक्ष सोहन मंडल, गंधाईपुर मंडल अध्यक्ष मनोरंजन प्रशासन, दादपुर मंडल अध्यक्ष सुशांत घोष, हिरणपुर मंडल अध्यक्ष सुकुमार मंडल के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया है. मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह, स्त्री मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सम्पा साहा, प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास, स्त्री मोर्चा जिलाध्यक्ष शबरी पाल, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post भाजपाइयों ने शुरू की एक पेड़ मां के नाम अभियान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top