Hot News

Bhool Chuk Maaf Box Office Day 14: राजकुमार राव की फिल्म हिट या फ्लॉप, हाउसफुल 5 लगाएगा फुलस्टाप, जानें टोटल कलेक्शन

Bhool Chuk Maaf Box Office Day 14: भूल चूक माफ 23 मई, 2025 को सिनेमाघरों में एक सरप्राइज पैकेज के रूप में आई. अपनी बड़ी रिलीज के बाद से ही इसने स्क्रीन पर दबदबा बनाए रखा है और कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए राजकुमार राव की अब तक की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. हालांकि, अब मिड-वीक ब्लूज और आने वाली हाउसफुल 5 तूफान के कारण इसकी कमाई धीमी हो रही है. आइये जानते हैं 14वें दिन इसने कितनी कमाई की.

भूल चूक माफ ने कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक भूल चूक माफ ने 14वें दिन यानी गुरुवार को 1 करोड़ के लगभग की कमाई की है. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 66.09 करोड़ हो गया. मूवी ने विक्की विद्या का वो वाला वीडियो, श्रीकांत जैसी मूवीज के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. हालांकि स्त्री और स्त्री 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को तोड़ने में कॉमेडी ड्रामा असफल रही.

भूल चुक माफ का नेट कलेक्शन

Bhool Chuk Maaf Collection Day 1- 7 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Collection Day 2- 9 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Collection Day 3- 11.25 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Collection Day 4- 4.52 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Collection Day 5- 4.79 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Collection Day 6- 3.25 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Collection Day 7- 3.38 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Collection Day 8- 3.24 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Collection Day 9- 5.25 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Collection Day 10- 6.35 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Collection Day 11- 2.2 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Collection Day 12- 2.2 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Collection Day 13- 1.75 करोड़ रुपये
Bhool Chuk Maaf Collection Day 14- 1 करोड़ रुपये

भूल चुक माफ का टोटल कलेक्शन- 66.09 करोड़ रुपये

क्या है भूल चूक माफ की कहानी

बनारस शहर पर आधारित, ‘भूल चूक माफ’ राजकुमार राव की ओर से अभिनीत रंजन की कहानी है. वामिका गब्बी की ओर से अभिनीत तितली से बेहद प्यार करता है और उससे जल्द से जल्द शादी करना चाहता है. हालांकि, ऐसा करने के लिए उसे पहले प्रशासनी नौकरी हासिल करनी थी. रंजन की जिंदगी में एक अप्रत्याशित मोड़ तब आता है, जब वह भगवान शिव से किए गए वादे को निभाने में विफल हो जाता है, जिससे वह एक टाइम लूप में जाकर फंस जाता है.

यह भी पढ़ें- Housefull 5 Review: अक्षय कुमार की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, टिकट बुक करने से पहले जानें पास हुई या फेल

The post Bhool Chuk Maaf Box Office Day 14: राजकुमार राव की फिल्म हिट या फ्लॉप, हाउसफुल 5 लगाएगा फुलस्टाप, जानें टोटल कलेक्शन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top