Bihar Weather Update: बिहार में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले लिया है. इस बीच राजधानी पटना को काले-काले बादलों ने घेर लिया. तेज हवा चलने लगी, जिसके बाद झमाझम बारिश हुई. देखते ही देखते मौसम सुहावना हो गया. बता दें कि, सुबह-सुबह राजधानी पटना में धूप खिली हुई थी. उमस वाली गर्मी से लोग परेशान थे. लेकिन, अचानक मौसम ने करवट ले लिया. देखते ही देखते काले बादल छा गए और तेज आंधी के बाद जमकर बारिश हुई. इस बीच मौसम विभाग की ओर से कुछ जिलों के लिए अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. उन जिलों में बिजली चमकने और बारिश होने की संभावना जताई गई है.
इन जिलों के लिए अलर्ट
जिन जिलों में मौसम विभाग की ओर से अगले तीन घंटों के लिए अलर्ट जारी किया गया है, उनमें शामिल है- गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, कैमूर, सुपौल, जहानाबाद, रोहतास. बता दें कि, इन जिलों में बिजली चमकने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है. इन जिलों में मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है. हालांकि, दूसरी ओर कुछ जिलों में लोगों को तपिश वाली गर्मी भी लोगों को झेलनी पड़ेगी. कहीं तेज बारिश तो कहीं धूप से लोग परेशान होंगे.
Also Read: Tej Pratap Yadav: सुबह-सुबह ऑफिस जाने वाला वीडियो तेजप्रताप यादव ने किया शेयर, बढ़ा दी टेंशन
The post Bihar Weather Update: काले-काले बादलों से घिरा पटना, तेज हवा के साथ भारी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी appeared first on Naya Vichar.

