Hot News

गुमला में बारात से लौट रही कार पेड़ से टकराई, दूल्हे के पिता समेत दो की मौत

गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट 

Gumla Accident News : गुमला के पालकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत काली मंदिर के पास शनिवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ. हादसे में दूल्हे के पिता समेत दो लोगों की मौत हो गई. जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए. दुर्घटना उस समय हुई जब बारात से लौट रही एक ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. मृतकों में दूल्हे के पिता कलेश्वर साहू और रिश्तेदार दीनबन्धु साहू है. इसमें मृतक कलेश्वर साहू घाघरा प्रखंड के पंचायत सेवक हैं. 

कैसे हुई घटना ?

जानकारी के अनुसार बसिया प्रखंड के लोंगा गांव से गुरुवार की रात बारात कुम्हारी गांव गई थी. शनिवार की सुबह करीब 6 बजे से 7 बजे के बीच बारात लौटने के दौरान पालकोट प्रखंड के काली मंदिर के पास चालक को झपकी आ गई. जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई.

एक घायल की इलाज के दौरान मौत, चार घायल

हादसा इतना भीषण था कि वाहन चला रहे कलेश्वर साहू (लोंगा, बसिया निवासी) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. दुर्घटना में दीनबंधु साहू (सिल्ली, बसिया) गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया था, लेकिन भरनो के पास रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. वहीं बालमुकुंद साहू (75 वर्ष, लोंगा), मनोज ठाकुर (55 वर्ष, कलिंगा), रामदरस पांडेय (53 वर्ष, लोंगा) और संदीप साहू (28 वर्ष, मकुंदा नरकोपी) घायल हैं.

घायलों का इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी

सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल गुमला में चल रहा है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पालकोट पहुंचाया गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है. इधर घर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया.

यह भी पढ़ें: नया विचार प्रतिभा सम्मान: जमशेदपुर के टॉपर्स के बीच पहुंचे प्रशासनिक दिग्गज, DC ने दिया सफलता का मंत्र

यह भी पढ़ें: Bokaro: विवाहिता की मौत के बाद हंगामा, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

The post गुमला में बारात से लौट रही कार पेड़ से टकराई, दूल्हे के पिता समेत दो की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top