Hot News

Muzaffarpur News: ससुर की हत्या मामले में बहू और पोती को आजीवन कारावास, आपसी विवाद का है मामला

Muzaffarpur News: जिले में एक वृद्ध व्यक्ति की हत्या मामले की सुनवाई कर रहे एडीजे-1 नमिता सिंह ने कुढ़नी थाना के तुर्की ओपी क्षेत्र के गोरैया निवासी पतोहू हमीदा खातून एवं पोती शबाना खातून एवं रिजवाना खातून को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास एवं पच्चीस पच्चीस हजार रुपये अर्थ दंड की सजा सुनायी है. कुढ़नी पुलिस ने तीनों पर 26 मार्च 2010 को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी. एपीपी रामनारायण झा ने बताया कि इस मामले में आठ गवाहों की गवाही करायी गयी थी.

3 जनवरी 2010 को हुआ था मारपीट

तुर्की ओपी क्षेत्र के गोरैया गांव निवासी मो. हदीश की हत्या जमीन विवाद को लेकर धारदार हथियार से 4 जनवरी 2010 को कर दी गयी थी. इसको लेकर मृतक के पुत्र मोहम्मद सलाउद्दीन के बयान पर कुढ़नी पुलिस ने मृतक की पतोहू हमीदा खातून, पोती शबाना खातून और रिजवाना खातून के खिलाफ 4 जनवरी को ही मामला दर्ज किया था. पुलिस को दिये बयान में सलाउद्दीन ने बताया था कि 3 जनवरी 2010 को रात्रि 9 बजे मेरे घर में हंगामा व मारपीट हो रहा था. 

मुजफ्फरपुर की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

जमीन का विवाद

हल्ला-गुल्ला की आवाज पर मेरे पड़ोसी मो नाजीम पड़ोसी के साथ मेरे घर के बरामदे के पास पहुंचे तो देखा कि मेरे पिता मो हदीश को मेरी भाभी और भतीजी मिलकर किसी तेज हथियार से मारकर घायल कर दिया था. वह जख्मी होकर जमीन पर गिरे थे. उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो चुकी थी. ग्रामीणों के शोर मचाने पर सभी आरोपी गांव की ओर भाग गये. मेरे रिश्तेदार अली अहमद ने मुझे फोन कर घटना की जानकारी दी. मैं कोलकाता से घर वापस आया. घटना का कारण यह है कि मेरे पिता और भाभी हमीदा खातून के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी कारण उनकी हत्या की गयी.

ALSO READ: Budget 2025 में बिहार के लिए ये हैं 5 बड़े ऐलान, एयरपोर्ट से लेकर मखाना बोर्ड तक का हो गया इंतजाम

The post Muzaffarpur News: ससुर की हत्या मामले में बहू और पोती को आजीवन कारावास, आपसी विवाद का है मामला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top