ईरान के प्रशासनी टेलीविजन ने रिवोल्यूशनरी गार्ड के एक बयान के हवाले से बताया कि बुधवार सुबह जहाज उस समुद्री मार्ग से गुजर रहा था, जिसे ईरान ने अवैध और खतरनाक बताया था. इसी दौरान जहाज समुद्री बारूदी सुरंग से टकरा गया.
जहाज में लदे थे 2,500 कंटेनर
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के बयान के मुताबिक, बारूदी सुरंग से टकराने के बाद जहाज में आग लग गई. घटना के समय जहाज पर 2,500 कंटेनर लदे हुए थे. हालांकि, जहाज के नाम, उसके चालक दल के सदस्यों और उनके संभावित नुकसान को लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों को ईरान की चेतावनी
ईरान ने बार-बार जहाजों को चेतावनी दी है कि वे उसकी अनुमति के बिना होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश न करें. ईरान ने जिस समुद्री मार्ग को अवैध और खतरनाक बताया है, उसी रास्ते से गुजरने के दौरान मालवाहक जहाज के बारूदी सुरंग की चपेट में आने का दावा किया गया है.
हालांकि, जहाज के डूबने की घटना की तत्काल स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी. ब्रिटेन के समुद्री व्यापार संचालन निगरानी संगठन (यूकेएमटीओ) ने भी इस संबंध में कोई रिपोर्ट जारी नहीं की थी. ऐसे में घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी और जहाज को हुए नुकसान की स्वतंत्र पुष्टि का इंतजार है.
ये भी पढ़ें: Air France ने पाकिस्तानी पायलटों पर लगाया बैन, इजरायल जाने वाली उड़ानों में 29 देशों के क्रू पर पाबंदी की तैयारी?
The post VIDEO: होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर डूबा मालवाहक जहाज, 2500 कंटेनर समुद्र में समाए appeared first on Naya Vichar.