Hot News

यूरोप के दौरे पर जयशंकर

पहलगाम हमले के जवाब में हिंदुस्तान द्वारा शुरू किये गये ऑपरेशन सिंदूर के एक महीने बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर के यूरोप दौरे को यदि कूटनीतिक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण बताया जा रहा है, तो यह अकारण नहीं है. इस दौरान वह फ्रांस, यूरोपीय संघ और बेल्जियम के नेताओं से द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न आयामों पर विचार-विमर्श करने के अलावा आतंकवाद के खिलाफ हिंदुस्तान के जीरो टॉलरेंस अभियान पर बात करेंगे और उम्मीद है कि वह यूरोपीय नेताओं को सीमापार आतंकवाद से निपटने में नयी दिल्ली के दृढ़ नजरिये से भी अवगत करायेंगे. फ्रांस हिंदुस्तान का सदाबहार दोस्त और सबसे विश्वसनीय रणनीतिक साझेदारों में से है. दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे हो चुके हैं. फ्रांस में वरिष्ठ नेतृत्व, थिंकटैंक और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक के अलावा विदेश मंत्री मार्सिले में भूमध्यसागरीय रायसीना वार्ता के उद्घाटन संस्करण में भी भाग लेंगे, जो रणनीतिक चर्चाओं का एक नया मंच है. ऐसे एक मंच पर जयशंकर की उपस्थिति, जाहिर है, यूरोप को आतंकवाद-विरोध समेत विभिन्न मुद्दों पर हिंदुस्तान के नजरिये के बारे में बताने में काफी मददगार साबित होगी.

ऐसे ही, पेरिस में फ्रांस के विदेश मंत्री से उनकी वार्ता इसी महीने कनाडा में होने वाली जी-7 बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के बीच होने वाली मुलाकात की जमीन तैयार करेगी. यूरोपीय संघ (इयू) के उपराष्ट्रपति के साथ जयशंकर की रणनीतिक वार्ता को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सिर्फ यही नहीं कि इयू के साथ हिंदुस्तान के रिश्ते पिछले कुछ वर्षों में मजबूत हुए हैं, बल्कि विगत फरवरी में इयू के आयुक्तों की पूरी टीम हिंदुस्तान के पहले दौरे पर भी आयी थी. विदेश मंत्री की ब्रसेल्स यात्रा तब हो रही है, जब हिंदुस्तान और इयू के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है और इस वर्ष के अंत तक एफटीए होने की पूरी संभावना है. यूरोप दौरे के अंतिम चरण में विदेश मंत्री बेल्जियम जायेंगे, जहां आपसी बातचीत व्यापार और निवेश, हरित ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, फार्मास्युटिकल्स और हीरा क्षेत्र में संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित होगी. कुल मिलाकर, विदेश मंत्री की यह यात्रा मूल यूरोपीय देशों के साथ हिंदुस्तान की रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं का पता लगाने के लिए है.

The post यूरोप के दौरे पर जयशंकर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top