Hot News

Ramayana Movie Star Cast Revealed: रणबीर कपूर-साईं पल्लवी की ‘रामायण’ की स्टारकास्ट फाइनल, जानें कौन बनेगा लक्ष्मण, हनुमान, रावण?

Ramayana Movie Star Cast Revealed: ‘एनिमल’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद रणबीर कपूर अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर लंबे वक्त से चर्चे में हैं. डायरेक्टर नीतेश तिवारी की यह पौराणिक फिल्म दो भागों में रिलीज की जाएगी और इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. 600 करोड़ रुपये के भव्य बजट में बन रही यह फिल्म तकनीक, वीएफएक्स और स्टारकास्ट के मामले में एक अलग स्तर सेट करने जा रही है. इस बीच अब फिल्म की पूरी तर कास्ट से पर्दा उठ चूका है. ऐसे में आइए बताते हैं कि इस फिल्म में कौन क्या बन रहा है.

‘रामायण’ की स्टारकास्ट और उनके किरदार

कलाकार किरदार
रणबीर कपूर भगवान राम
साईं पल्लवी माता सीता
यश (KGF फेम) रावण
सनी देओल भगवान हनुमान
रवि दुबे लक्ष्मण
लारा दत्ता कैकेयी
रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा
काजल अग्रवाल मंदोदरी
अमिताभ बच्चन जटायु
मोहित रैना भगवान शिव
विक्रांत मैसी मेघनाद
राम्या कृष्णन माता कौशल्या
अरुण गोविल विशेष भूमिका (संभावित)
बॉबी देओल (अनकन्फर्म्ड) कुंभकरण

क्या खास होगा इस फिल्म में?

इस पौराणिक फिल्म में इंटरनेशनल लेवल का वीएफएक्स देखने को मिलने वाला है. मेकर्स ने इस फिल्म को तकनीकी तौर पर मार्वल जैसी फिल्मों के मुकाबले खड़ा करने का दावा किया है. वहीं, इसे बड़े पैमाने पर सेट किया गया है, जहां हर किरदार को डीटेलिंग के साथ पेश किया जाएगा. जबकि, रामायण की कहानी को आज के सिनेमाई दृष्टिकोण से दिखाया जाएगा, जिससे युवा पीढ़ी भी जुड़ सके.

फैंस की उम्मीदें

रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं. वहीं, यश का रावण अवतार और सनी देओल का हनुमान रूप भी दर्शकों के बीच बड़ा क्रेज पैदा कर रहा है. उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म हिंदुस्तानीय सिनेमा में एक नया इतिहास रचेगी.

यह भी पढ़े: Housefull 5 Box Office: अक्षय की ‘हाउसफुल 5’ 4 दिन में फ्लॉप? कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ का भी निकला दम

The post Ramayana Movie Star Cast Revealed: रणबीर कपूर-साईं पल्लवी की ‘रामायण’ की स्टारकास्ट फाइनल, जानें कौन बनेगा लक्ष्मण, हनुमान, रावण? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top