Hot News

Bihar Rain Alert: बिहार में इस दिन से बदल सकता है मौसम, तेज हवा, गरज के साथ बारिश की संभावना

Bihar Rain Alert: बिहार के जिलों में इन दिनों लोगों का हाल गर्मी से बेहाल हो रखा है. चिलचिलाती धूप ने लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल कर दिया है. इस बीच बिहार में मौसम बदलने को लेकर संभावना जताई जा रही है. जिसके बाद लोगों को राहत गर्मी से मिल सकती है. मौसम विभाग की माने तो, बिहार में 11 से 15 जून के बीच मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने बड़ा पूर्वानुमान जारी कर दिया है. दरअसल, इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है.

इस दिन से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग की माने तो, 11 से 15 जून के बीच मौसम करवट लेगा. राज्य के कई हिस्सों में वज्रपात और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. तो वहीं, कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है. ऐसे में लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है. खास कर लोगों से खुले जगहों पर नहीं रहने की अपील की गई. कुल मिलाकर देखा जाए तो, जल्द ही बड़ी राहत लोगों को मिलने वाली है.

लोगों से की गई अपील

हालांकि, यह भी पूर्वानुमान जारी किया गया कि, 9 से 11 जून तक राज्य में गर्म और उमस भरे मौसम का प्रभाव रहेगा. कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 3.1 से 5.0 डिग्री अधिक है. लू चलने जैसे हालात बने हुए हैं. इस बीच लोगों से लगातार ठंडे पेय पदार्थों को ग्रहण करने की अपील की जा रही है. इसके साथ ही स्कूल और स्थानीय प्रशासन को भी अलर्ट कर दिया गया है.

Also Read: Bihar Cabinet: बिहार में इतने प्रशासनी डॉक्टर्स की छिन गई नौकरी, इस वजह से नीतीश कैबिनेट में लिया गया फैसला

The post Bihar Rain Alert: बिहार में इस दिन से बदल सकता है मौसम, तेज हवा, गरज के साथ बारिश की संभावना appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top