Hot News

Kerala Ship Blast: केरल तट पर मालवाहक जहाज में आग, 14 चीनी थे सवार, भारत की मदद को ड्रैगन का सलाम

Kerala Ship Blast: केरल तट पर जहाज में लगी आग को लेकर हिंदुस्तान में चीनी दूतावास के प्रवक्ता यू जिंग ने ट्वीट किया, “9 जून को एमवी वान हाई 503 में केरल के अझिक्कल से 44 समुद्री मील दूर जहाज पर विस्फोट और आग लग गई. जहाज पर सवार कुल 22 चालक दल के सदस्यों में से 14 चीनी हैं, जिनमें 6 ताइवान के हैं. हम हिंदुस्तानीय नौसेना और मुंबई तटरक्षक बल के प्रति उनके त्वरित और पेशेवर बचाव के लिए आभार व्यक्त करते हैं. हम आगे के खोज अभियान के सफल होने और घायल चालक दल के सदस्यों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं.”

हिंदुस्तान के जहाज समुद्र प्रहरी और सचेत आग पर काबू पाने में जुटे

हिंदुस्तानीय तटरक्षक जहाज ‘समुद्र प्रहरी’ और ‘सचेत’ आग को और अधिक फैलने से रोकने के लिए समुद्र में अग्निशमन और प्रशीतन अभियान चला कर रहे हैं. इस बीच तटरक्षक पोत ‘समर्थ’ को बचावकर्मियों की एक टीम के साथ कोच्चि से भेजा जा रहा है.

रातभर चला राहत और बचाव कार्य

इससे पहले रक्षा प्रवक्ता ने कहा था कि हिंदुस्तानीय नौसेना के जहाज आईएनएस सूरत ने सिंगापुर के ध्वज वाले कंटेनर पोत में सवार चालक दल के 18 सदस्यों को उतार लिया वहीं अग्निशमन अभियान रातभर जारी रहा. चालक दल के सदस्यों को सोमवार रात 11.30 बजे मैंगलोर बंदरगाह पर उतारा गया. रक्षा प्रवक्ता ने कहा था कि हिंदुस्तानीय तटरक्षक जहाज ‘सचेत’ और ‘समुद्र प्रहरी’ रात भर आग बुझाने के काम में लगे रहे. वहीं तटरक्षक बल का डोर्नियर विमान मंगलवार सुबह घटनास्थल का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए रवाना हुआ. सिंगापुर के ध्वज वाले जहाज में सोमवार को भीषण आग लग गई थी. यह घटना हिंदुस्तानीय समयानुसार सुबह 9.20 बजे, केरल के कन्नूर जिले के अझिक्कल से लगभग 44 समुद्री मील दूर और कोच्चि से 130 समुद्री मील उत्तर-पश्चिम में हुई.

The post Kerala Ship Blast: केरल तट पर मालवाहक जहाज में आग, 14 चीनी थे सवार, हिंदुस्तान की मदद को ड्रैगन का सलाम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top