Hot News

Viral Video: शादी की ऐसी रश्म आपने कही नहीं देखी होगी, यूजर्स ने गजबे दिया जवाब

Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राजस्थान की एक अनोखी शादी की रस्म को दिखाया गया है. इस रस्म में दूल्हा तलवार की म्यान से सजी थालियों को हटाता है, और दुल्हन उन्हें पीछे-पीछे समेटती चलती है. यह दृश्य किसी बॉलीवुड फिल्म के सीन से कम नहीं लग रहा है.

वीडियो को योगेश गहलोत ने अपने अकाउंट @yogeshgehlod0777 से शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है “हिंदुस्तानीय संस्कृति”। हालांकि, इस रस्म के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है. लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर मजेदार टिप्पणियां कर रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, “अगर घर में थालियां बिखरी हैं, तो एक अच्छी पत्नी का कर्तव्य है कि वह उन्हें समेटे और सबको साथ लेकर चले.” किसी ने इसे “अच्छी ट्रेनिंग” करार दिया, तो किसी ने कहा, “ये तो बस एक और नौटंकी है.” कुछ यूजर्स ने इस रस्म की भव्यता की तारीफ की, लेकिन एक ने तो हद ही कर दी, बोला, “जागीरदारों के यहां तो ये रस्म इतनी शानदार होती है कि ये तो साधारण लग रही है.”

हालांकि यह रस्म राजस्थान की एक खास परंपरा का हिस्सा है लेकिन इंटरनेट की दुनिया में यह रस्म एक नया ट्रेंड बन गई है. लोग इसे देखकर हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं.

The post Viral Video: शादी की ऐसी रश्म आपने कही नहीं देखी होगी, यूजर्स ने गजबे दिया जवाब appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top