Hot News

Crime News : भुरकुंडा जंगल में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

Crime News | इटखोरी, विजय शर्मा : चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र के भुरकुंडा जंगल में आज मंगलवार को पेड़ से लटके एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया. शव पूरी तरह विकृत हो चुका है और उससे काफी बदबू आ रही है. आशंका जतायी जा रही है कि शव 4-5 दिन पुराना है. मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष बतायी जा रही है. जंगल में शव मिलने से आसपास के गांव में सनसनी फैल गयी है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

जंगल में शव होने की सूचना ग्रामीणों ने थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह को दी. जिसके बाद थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चतरा भेज दिया है. इस संबंध में थाना प्रभारी ने कहा कि घटना के हर पहलू पर जांच की जा रही है. शव पूरी तरह विकृत हो चुका है और काफी दुर्गंध आ रही है. संभवतः 4-5 दिन पहले का शव है. शव के अगल-बगल से किसी तरह का पहचान पत्र नहीं मिला है.

झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें

घने जंगल में मिला है शव

मालूम हो कि भुरकुंडा जंगल में जिस स्थान पर शव मिला है, वह चतरा-इटखोरी मुख्य सड़क के भुरकुंडा के पास आधा किमी घने जंगल में है. स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के लिए वहां तक पहुंचना मुश्किल है.

इसे भी पढ़ें

बरसात में होने वाली दिक्कतों पर सीएम हेमंत सोरेन गंभीर, नगर विकास सचिव को दिया ये आदेश

Fire News : बड़कागांव में डेकोरेशन और पटाखों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Heavy Rain Alert : आज से बदलेगा झारखंड का मौसम, 15 जून तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

The post Crime News : भुरकुंडा जंगल में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top