Hot News

Vijay Sinha: बढ़ते अपराध के लिए विजय सिन्हा ने RJD को ठहराया जिम्मेदार, कहा लालू यादव…  

Vijay Sinha: बिहार में इन दिनों बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर विपक्ष हमलावर हो गया है. अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर सवाल भी खड़े किए जा रहे हैं. दो दिनों में पटना में दो डबल मर्डर हुए हैं. एनडीए नेताओं का कहना है कि ये अपराधी आरजेडी के पोषित और संरक्षित लोग हैं.

विजय कुमार सिन्हा ने क्या कहा?

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार (10 जून 2025) को कहा कि लालू यादव अनुभवी इंसान हैं. वे भय का वातावरण बनाते थे. वर्तमान में नीतीश कुमार के कार्यकाल में जब एक्शन होता है तो अपराधी आधे घंटे के अंदर आत्मसमर्पण करते हैं. ये उन्हीं के पोषित, संरक्षित और आरजेडी की संस्कृति से प्रभावित लोग हैं. लालू यादव ने बीमारी को महामारी में बदला है.

पटना में दो दिनों में दो डबल मर्डर

ज्ञात हो कि पिछले सोमवार को पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र में एक मां-बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसके बाद फिर मंगलवार को भी पटना में दो युवकों की गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी. इस पर विपक्ष ने एनडीए प्रशासन पर जमकर निशाना साधा है. हालांकि प्रशासन के लोग इसे जंगलराज में जैसी स्थिति थी वैसी स्थिति नहीं मान रहे हैं और आज की स्थिति को पहले से बेहतर बता रहे हैं, जब लालू यादव के राज में एक आणे मार्ग से अपराधियों की डिलिंग होती थी.

इसे भी पढ़ें: Chirag Paswan: अब ‘बहुजन भीम संकल्प रैली’ में गरजेंगे चिराग, 29 जून को राजगीर में दिखाएंगे…

The post Vijay Sinha: बढ़ते अपराध के लिए विजय सिन्हा ने RJD को ठहराया जिम्मेदार, कहा लालू यादव…   appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top