Hot News

Corona Death: रांची में कोरोना से 44 साल के शख्स की मौत, RIMS में चल रहा था इलाज, झारखंड में कोरोना से मौत का पहला केस

Corona Death In Ranchi: रांची-झारखंड की राजधानी रांची में कोरोना (कोविड-19) से पीड़ित 44 वर्षीय एक शख्स की मौत हो गयी है. झारखंड में कोरोना से मौत का यह पहला मामला है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. कोरोना से पीड़ित मरीज का झारखंड के सबसे बड़े प्रशासनी अस्पताल रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) में इलाज चल रहा था. राज्य में फिलहाल कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या छह है. इनका इलाज चल रहा है.

कई बीमारियों से पीड़ित था मरीज-सिविल सर्जन

रांची के सिविल सर्जन प्रभात कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को जानकारी दी है कि मरीज कई बीमारियों से पीड़ित था और वह कोरोना वायरस से संक्रमित भी था. स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार झारखंड में वर्तमान में कोरोना के छह मरीज हैं. उनका इलाज चल रहा है. इस साल एक जनवरी से अब तक नौ मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं. झारखंड में इस साल कोरोना का पहला मामला 24 मई 2025 को सामने आया था. मुंबई से झारखंड लौटे एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई थी.

The post Corona Death: रांची में कोरोना से 44 साल के शख्स की मौत, RIMS में चल रहा था इलाज, झारखंड में कोरोना से मौत का पहला केस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top