Hot News

Happy Birthday Lalu Yadav: लालू यादव के जन्म दिन पर कटेगा 78 पौंड का केक, पार्टी के नेताओं ने की भव्य तैयारी

Happy Birthday Lalu Yadav: लालू यादव के जन्मदिन पर पार्टी ने रणनीति बनायी है कि बिहार के सभी जिलों में इस दिन दलित, वंचित समाज के गांवों एवं टोलों में गरीबों को भोजन कराया जायेगा. गरीब बच्चों के बीच पठन सामग्री दी जायेगी. साथ ही पौध रोपण भी किया जायेगा.

मिठाई बांटी जायेगी

आधिकारिक जानकारी के अनुसार राजद ने सभी जिला अध्यक्षों और जिला प्रधान महासचिवों को इस आशय का दिशा निर्देश दिये हैं कि लालू प्रसाद के जन्म दिन पर 11 बजे से संध्या पांच बजे तक निर्देशित कार्यक्रम कराये जायेंगे. इस तरह के कार्यक्रमों में पार्टी के नेताओं के साथ-साथ पार्टी के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे.

जन्म दिन के अवसर पर राजद अपने कार्यकर्ताओं को कुछ संदेश भी दे सकते हैं. लालू प्रसाद के जन्म दिन पर राजद कार्यालय में मिठाई भी बांटी जायेगी.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

पुलिस लापरवाह और कामचोर है : लालू

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने राज्य की पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है कि एनडीए प्रशासन ने विधि व्यवस्था का अंतिम संस्कार कर दिया है. पुलिस की आलोचना के लिए लापरवाह और कामचोर पुलिस जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया है.

लालू प्रसाद ने लिखा कि शाम पांच बजे से पहले घर में घुसकर ही कितनी हत्याएं हो रही है? उन्होने हत्या के आंकड़े 65 हजार बताये. विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि 20 वर्षों के एनडीए प्रशासन अपराध रोकने में पूरी तरह विफल रही है.

उन्होंने बीते रोज की राजधानी पटना में अपराधियों ने दिन-दहाड़े घर में घुसकर मां-बेटी और पिता को गोली मारने की घटना का उदाहरण भी दिया. अपने एक्स हैंडल पर उन्होंने लिखा है कि इस 20 बरसों की प्रशासन का मुंह काला और सड़कें खून से लाल है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: दाखिल- खारिज के लंबित मामलों पर डीएम का बड़ा निर्देश, कहा- इतने दिन के अंदर मामलों को निपटाएं

The post Happy Birthday Lalu Yadav: लालू यादव के जन्म दिन पर कटेगा 78 पौंड का केक, पार्टी के नेताओं ने की भव्य तैयारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top