Hot News

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर एयरपोर्ट पर राजा हत्याकांड के आरोपी पर हमला, गुस्से में शख्स ने जड़ा चांटा, देखें Video

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर एयरपोर्ट के बाहर एक शख्स ने राजा रघुवंशी हत्याकांड के एक आरोपी पर उस समय हमला करने की कोशिश की, जब उसे शिलांग पुलिस एयरपोर्ट के अंदर ले जा रही थी. गुस्से में शख्स ने एक आरोपी को चांटा जड़ दिया. हालांकि पुलिस ने आरोपियों को अपने कब्जे में लेकर आगे बढ़ गई. हमला करने वाले शख्स का नाम सुशील लकवानी है. जब शख्य से हमला करने की वजह पूछी गई, तो उसने बताया, “मैंने उसे (राजा रघुवंशी मामले के एक आरोपी को) मारा है क्योंकि मैं इस बात से नाराज हूं कि इंदौर के एक निवासी की हत्या कर दी गई. उन्हें (आरोपियों को) फांसी पर लटका देना चाहिए. स्त्री ने पूरी प्लानिंग के साथ उस व्यक्ति की हत्या की.”

राजा रघुवंशी हत्याकांड में शामिल एक और आरोपी को ट्रांजिट हिरासत में भेजा गया

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में कथित तौर पर शामिल 23 वर्षीय आरोपी को मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया गया जिसने उसे 7 दिन के लिए मेघालय पुलिस की ट्रांजिट हिरासत में भेज दिया. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि मेघालय पुलिस ने राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपियों में शामिल आनंद कुर्मी (23) को एक स्थानीय अदालत में पेश किया. कुर्मी को सोमवार को मध्यप्रदेश के सागर जिले से हिरासत में लिए जाने के बाद इंदौर लाया गया था.

मेघालय में हनीमून के दौरान हुई राजा रघुवंशी की हत्या

मेघालय में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को लापता हो गए थे. राजा रघुवंशी का शव दो जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र (जिसे चेरापूंजी भी कहा जाता है) में एक झरने के पास गहरी खाई में मिला था. राजा रघुवंशी की सोनम से शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 20 मई को हनीमून के वास्ते मेघालय के लिए रवाना हुए थे.

The post Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर एयरपोर्ट पर राजा हत्याकांड के आरोपी पर हमला, गुस्से में शख्स ने जड़ा चांटा, देखें Video appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top