Hot News

शादी के तीसरे दिन हुई कार दुर्घटना में दूल्हा घायल, दुल्हन बाल-बाल बची

कटोरिया-भितिया मार्ग पर पंजरपट्टा में बिजली पोल से टकरायी कार कटोरिया. कटोरिया थाना अंतर्गत कटोरिया-भितिया मुख्य सड़क मार्ग पर पंजरपट्टा गांव के समीप मंगलवार की रात्रि हुई कार दुर्घटना में कार पर सवार दूल्हा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जबकि दुल्हन बाल-बाल सुरक्षित बच गयी. गत 7 जून को दोनों की शादी व 9 जून की रात्रि रिसेप्शन पार्टी हुई थी. मंगलवार 10 जून को पहली बार युवक अपनी नवविवाहिता के साथ गड़ुरा गांव स्थित ससुराल गया था. कार द्वारा वापसी के क्रम में अनियंत्रित कार पंजरपट्टा गांव के समीप बिजली पोल से जा टकरायी. जिससे खुद कार ड्राइव कर रहा दूल्हा राजू यादव (30वर्ष) पिता सहदेव यादव ग्राम टुघरो गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बगल सीट पर बैठी दुल्हन कौशल्या देवी बाल-बाल बच गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों व परिजनों के सहयोग से जख्मी राजू यादव को बेहोशी की हालत में रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे नाजुक हालत में सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार कटोरिया प्रखंड के मोथाबाड़ी पंचायत अंतर्गत टुघरो गांव निवासी सहदेव यादव के पुत्र राजू यादव की शादी गत 7 जून 2025 को कटोरिया थाना क्षेत्र के दामोदरा पंचायत अंतर्गत गडुरा गांव निवासी बासुदेव यादव की पुत्री कौशल्या देवी से हुई है. कार दुर्घटना की सूचना पर काफी संख्या में दूल्हा व दुल्हन पक्ष के लोग रेफरल अस्पताल पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post शादी के तीसरे दिन हुई कार दुर्घटना में दूल्हा घायल, दुल्हन बाल-बाल बची appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top