Hot News

Bhojpuri: खेसारी लाल यादव की प्रेम कहानी रह गई अधूरी, ‘ना जियब तहरा बिना’ गाने में सिंगर का छलका दर्द

Bhojpuri: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘ना जियब तहरा बिना’ हाल ही में रिलीज हुआ है. खेसारी अपने मस्तीभरे और धमाकेदार गानों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने फैंस के लिए एक दर्दभरा गाना लाया है. इस गाने में प्यार और अलग होने का गहरा दर्द दिखाया गया है. यह गाना प्रेम की अधूरी कहानी पर है, जो टूटे दिल वालों के लिए परफेक्ट है. 

अधूरी प्रेम कहानी पर है ये गाना 

इसकी कहानी एक ऐसे लड़के की है, जिसकी प्रेमिका की शादी किसी और से हो जाती है. सबसे बड़ी बात ये है कि वो लड़का उसी शादी में काम करता है. खेसारी ने इस गाने में अपने अभिनय और आवाज दोनों से दर्शकों को इमोशनल कर दिया है. ‘ना जियब तोहरा बिना’ को खेसारी लाल यादव ने खुद गाया है. इसके बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं और म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है. यह गाना ‘खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है और कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज बटोर चुका है.

2 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे खेसारी 

गाने का पोस्टर खेसारी ने 9 जून को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था और 10 जून की सुबह यह रिलीज हो गया. फैंस ने इस पोस्ट पर खूब प्यार दिखाया है. इसके अलावा अगर खेसारी की आने वाली फिल्मों की बात करें तो ‘गॉडफादर’ और ‘अग्निपरीक्षा’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ‘गॉडफादर’ का ट्रेलर कुछ समय पहले ही रिलीज किया गया है और ‘अग्निपरीक्षा’ का एक गाना रिलीज हो चुका है. फैंस को खेसारी की इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Bhojpuri: उड़ते जहाज में भोजपुरी गाने पर नाचती नजर आई अक्षरा सिंह, वीडियो देख फैंस लूटा रहे प्यार

ये भी पढ़ें: Bhojpuri: पवन सिंह के इन गानों पर बनी सबसे ज्यादा रील्स, बॉलीवुड के गाने भी इनके सामने है फेल

The post Bhojpuri: खेसारी लाल यादव की प्रेम कहानी रह गई अधूरी, ‘ना जियब तहरा बिना’ गाने में सिंगर का छलका दर्द appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top