Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में विमान हादसे की समाचार है. अहमदाबाद के मेघानी इलाके में यह हादसा हुआ है. हादसे के बाद आसमान में धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दे रहा है. आशंका है कि यह एक यात्री विमान था. वहीं, काले धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा सकता है. इस विमान में 242 यात्री सवार थे. ये फ्लाइट लंदन के लिए उड़ान भरने वाली थी.
शुरुआती तस्वीर में दिख रहा है कि विमान का एक विंग टूटकर गिर गया है. दमकल कर्मी पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. फिलहाल, आग पर कुछ हद तक काहू पा लिया गया है. विमान एयरपोर्ट से टेकऑफ कर रहा था, जब यह हादसा हुआ था.
An Air India plane with 242 passengers onboard has crashed in Gujarat’s Ahmedabad, confirms the State Police Control Room
More details awaited pic.twitter.com/RPAYU8KfUM
— ANI (@ANI) June 12, 2025
लंदन की उड़ान
यह विमान अहमदाबाद से लंदन की उड़ान पर था. मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बचाव और राहत कार्य में लगी हैं. यह हादसा अहमदाबाद के मेघानी नगर इलाके में हुआ है. सभी आपात सेवाओं को बचाव और राहत कार्य में लगा दिया गया है. हादसे के बाद पूरे इलाके में हर तरह धुंआ ही धुंआ छाया रहा. आसमान काले धुंए से ढका हुआ था. हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है इसकी अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
बिल्डिंग से टकराया विमान
सीआईएसएफ के मुताबिक विमान टेकऑफ करने के बाद शहर के एक रिहायशी इलाके में एक बिल्डिंग से टकरा गया और फिर उसमें भीषण आग लग गई. इस कारण आसमान में हर तरफ धुंआ ही धुंआ ही फैल गया.
ये भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर लेटेस्ट अपडेट
The post Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में AIR India प्लेन क्रैश, 242 यात्री थे सवार, लंदन जा रहा था विमान appeared first on Naya Vichar.

