Hot News

Bihar News: जंगली भैंसे ने महिला पर किया हमला, सींग से पेट फाड़ा

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर अंतर्गत गोबरिया थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. मंगलवार को गन्ने के खेत में मजदूरी करने गई सोनाली देवी पर जंगल से भटके एक जंगली भैंसे ने जानलेवा हमला कर दिया. यह हमला इतना खतरनाक था कि स्त्री की आंत बाहर निकल गई. गंभीर रूप से घायल स्त्री को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

जंगल से निकलकर खेत में बैठा था जंगली भैंसा

मृतका के पति जीतू उरांव और अन्य मजदूरों के साथ सोनाली देवी गन्ने की सफाई (सोहनी) का काम कर रही थीं. इस दौरान वीटीआर (वाल्मीकि टाइगर रिजर्व) के जंगल से एक जंगली भैंसा निकलकर पास के गन्ने के खेत में आकर बैठ गया. मजदूरों की हलचल देख वह अचानक भड़क गया और दौड़ाने लगा. लोग जान बचाकर भागने लगे, लेकिन सोनाली देवी गिर पड़ीं. तभी भैंसे ने उनके पेट में सींग घोंप दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गईं.

वन विभाग की टीम ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने घायल स्त्री को स्थानीय पीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें गंभीर स्थिति में बेतिया जीएमसीएच रेफर किया गया. रात करीब 3 बजे इलाज के दौरान स्त्री की मौत हो गई.

पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंपा गया

बुधवार को स्त्री के शव का पोस्टमार्टम किया गया. अस्पताल नाका प्रभारी मदन कुमार मांझी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. साथ ही कार्रवाई के लिए संबंधित थाने में फर्द बयान भी भेजा जाएगा.

गरीब परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतका के पति जीतू उरांव ने बताया कि वे दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं. उनकी तीन बेटियां – शबनम, पल्लवी और अंजना और एक बेटा हीतू कुमार है. 

वन विभाग देगा मुआवजा

रघिया वन क्षेत्र पदाधिकारी उत्तम कुमार ने बताया कि स्त्री की मौत की पुष्टि हो चुकी है और कागजी कार्रवाई की जा रही है. मृतका के परिजनों को वन विभाग द्वारा निर्धारित मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी.

ALSO READ: Bihar News: चुनाव से पहले इन 32 जिलों की बल्ले-बल्ले! 38 स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे में किया जाएगा अपग्रेड

The post Bihar News: जंगली भैंसे ने स्त्री पर किया हमला, सींग से पेट फाड़ा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top