Hot News

पीएलएफआई का हार्डकोर उग्रवादी संदीप भगत लोहरदगा मार्केट से गिरफ्तार

PLFI Militant Sandeep Bhagat Arrest : लोहरदगा जिले के किस्को थाने की पुलिस और सहस्त्र बल जिले में सक्रिय नक्सलियों और उग्रवादियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं. पुलिस और सशस्त्र सीमा बल को इसमें सफलता भी मिल रही है. पुलिस ने गुरुवार 12 जून को पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के हार्डकोर उग्रवादी संदीप भगत को लोहरदगा मार्केट से गिरफ्तार किया है.

लोहरदगा एसपी और एसएसबी गुमला के कमांडेंट के निर्देश पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक लोहरदगा, कमांडेंट 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल गुमला के निर्देशन में गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ किस्को वेदांत शंकर के साथ सशस्त्र सीमा बल किस्को के कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर मनीष कुमार चौबे और किस्को थाना प्रभारी सुमन मिंज के नेतृत्व में लोहरदगा मार्केट और उसके आस-पास के क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया.

छापेमारी के दौरान गिरफ्त में आया पीएलएफआई उग्रवादी संदीप भगत

सूचना के आधार पर अभियान दल ने लोहरदगा मार्केट और उसके आसपास के इलाकों में छापेमारी की. इसी क्रम में लोहरदगा मार्केट के वी-मार्ट के पास से पीएलएफआई ग्रुप के हार्डकोर उग्रवादी संदीप भगत, पिता-रामकृष्ण भगत को गिरफ्तार किया गया. वह लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरडीह का रहने वाला है.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गिरफ्तार उग्रवादी पर दर्ज हैं कई मुकदमे

गिरफ्तार उग्रवादी पर अपहरण, लूटपाट, धमकी देने, हथियार रखने सहित कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं. वह 17 सीएलए एक्ट का आरोपी है. कई वर्षों से फरार चल रहा था. उसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. 9 जून को सेमरडीह गांव के भाकपा माओवादी के सदस्य ललिंदर महतो को सशस्त्र सीमा बल और पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Ka Mausam: 20 जिलों के लिए मौसम केंद्र ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम

आज 12 जून 2025 को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें भाव

417 करोड़ की लागत वाले छतरपुर सोन जलापूर्ति परियोजना का सेंट्रल टीम ने लिया जायजा, 6 साल में 17 प्रतिशत ही हुआ काम

Palamu News: अबुआ आवास से 11 लाभुकों को वंचित करने वाली मुखिया और 2 पंचायत सचिव पर एक्शन

The post पीएलएफआई का हार्डकोर उग्रवादी संदीप भगत लोहरदगा मार्केट से गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top