Hot News

बांग्लादेश में टैगोर के पैतृक घर पर हुए हमले की निंदा

कोलकाता.

हिंदुस्तान व बांग्लादेश, दोनों देशों के राष्ट्र गान के रचयिता, नोबेल विजेता कविगुरु रवींद्रनाथ टैगाेर के बांग्लादेश स्थित पैतृक घर पर हमले की घटना की ””संस्कार हिंदुस्तानी पश्चिम बंगाल”” ने निंदा की है. संस्था ने इस घटना को गुरुदेव की स्मृति, उनके दर्शन और समग्र बंगाली अस्मिता का अपमान बताया है. संस्कार हिंदुस्तानी पश्चिम बंगाल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बांग्लादेश के शाहजादपुर स्थित रवींद्रनाथ ठाकुर की ऐतिहासिक हवेली पर उन्मादी भीड़ ने हमला कर वहां तोड़फोड़ की. संस्था ने इसे “जघन्य और निंदनीय कृत्य” करार देते हुए कहा कि यह हमला केवल एक भवन पर नहीं, बल्कि नोबेल विजेता साहित्यकार की सार्वभौमिक सोच और मानवीय मूल्यों पर आघात है.

संस्कार हिंदुस्तानी पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष डॉ स्वरूप प्रसाद घोष और महासचिव तिलक सेनगुप्ता ने इस सिलसिले में एक संयुक्त बयान जारी कर कहा : गुरुदेव की यह हवेली केवल एक धरोहर नहीं, बल्कि समूचे बंगाल की सांस्कृतिक आत्मा की प्रतीक है. वहां हमला करने का अर्थ रवींद्रनाथ ठाकुर, उनके कुल के तमाम विद्वानों और संपूर्णा बांग्ला समाज को अपमानित करना है.

संस्कार हिंदुस्तानी ने बांग्लादेश प्रशासन से मांग की है कि इस हमले में शामिल सभी दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाये और गुरुदेव की स्मृति से जुड़ी इस धरोहर की तत्काल मरम्मत कर वहां उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाये. संस्था ने कहा कि ऐसी घटनाएं केवल सांस्कृतिक आघात नहीं, बल्कि दो देशों की साझा विरासत को भी नुकसान पहुंचाती हैं, जिसे संरक्षित रखना दोनों देशों की नैतिक जिम्मेदारी है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बांग्लादेश में टैगोर के पैतृक घर पर हुए हमले की निंदा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top