Hot News

Father’s Day: पिता एक ऐसा वटवृक्ष हैं, जिनकी छांव में आत्मविश्वास पलता है – सीएम हेमंत सोरेन

Fathers Day: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने शिबू सोरेन को फादर्स डे पर बधाई दी है. इस अवसर पर दोनों ही भावुक दिखे. दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल से दिशोम गुरु के साथ फोटो शेयर की है. फोटो के साथ उन्होंने मैसेज भी लिखा है.

पिता की छांव में आत्मविश्वास पलता है

सीएम हेमंत सोरेन ने फादर्स डे पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ” पिता एक ऐसा वटवृक्ष हैं, जिनकी छांव में आत्मविश्वास पलता है. और जड़ों से मिली सीख से जीवन का हर पल सार्थक हो जाता है. मेरे गुरु, मेरे मार्गदर्शक हैं मेरे बाबा आदरणीय दिशोम गुरुजी. आज फादर्स डे के अवसर पर सभी को ढेरों बधाई, शुभकामनाएं और जोहार.”

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कल्पना ने कहा- पिता एक नींव की तरह होते हैं…

Kalpana Soren with her Father and Father in Law
विधायक कल्पना सोरेन

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने भी फादर्स डे की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने एक पोस्ट में अपने पिता अम्पा मुर्मू, ससुर शिबू सोरेन और बच्चों के साथ उनके पिता हेमंत सोरेन की फोटो शेयर की. पोस्ट में उन्होंने लिखा है, “पिता एक नींव की तरह होते हैं, जो खुद अडिग खड़े रहकर हमारे सपनों की इमारत को ऊंचाइयां देते हैं. संघर्ष चाहे जितने भी हो, पिता की मौजूदगी हौसले की तरह साथ चलती है. फादर्स डे के इस विशेष अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार. आपका योगदान अनमोल है.”

इसे भी पढ़ें

आम की खुशबू से महक उठा देवघर, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे किसानों के कदम

श्रावणी मेला में भीड़ से निपटने के लिए रेलवे कर रहा विशेष व्यवस्था, इन स्टेशनों पर होंगे खास इंतजाम

40.5 डिग्री हुआ झारखंड का उच्चतम तापमान, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

The post Father’s Day: पिता एक ऐसा वटवृक्ष हैं, जिनकी छांव में आत्मविश्वास पलता है – सीएम हेमंत सोरेन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top