NEET 2025 CutOff in Hindi: NEET 2025 का रिजल्ट आने के बाद एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसस के बारे में जानना सबसे जरूरी होता है. अगर आप MBBS या BDS में एडमिशन लेना चाहते हैं. अगर आप भी सोच रहे हैं कि कटऑफ कहां तक जाएगी? टॉप कॉलेज में सीट कैसे मिलेगी और काउंसलिंग कैसे करनी है? तो इस लेख में आपको बताएंगे NEET 2025 Cutoff, टॉप मेडिकल कॉलेजों की संभावित कटऑफ और काउंसलिंग से जुड़ी पूरी प्रक्रिया.
NEET 2025 की कटऑफ क्या होती है? (NEET 2025 CutOff)
कटऑफ वह न्यूनतम स्कोर होता है जो किसी भी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए जरूरी होता है. यह हर साल कुछ कारणों से बदलती रहती है:
- पेपर की कठिनाई का स्तर
- उपस्थित छात्रों की संख्या
- सीटों की उपलब्धता
- रिजर्वेशन पाॅलिसी.
टॉप मेडिकल कॉलेजों की अनुमानित कटऑफ (NEET 2025 CutOff)
MBBS Admission 2025 | अनुमानित कटऑफ (जनरल) |
AIIMS, New Delhi | 705+ |
Maulana Azad Medical College, Delhi | 690+ |
Institute of Medical Sciences, BHU, Varanasi | 675+ |
King George’s Medical University, Lucknow | 660+ |
Grant Medical College, Mumbai | 650+ |
नोट- नीट काउंसलिंग और कटऑफ की जानकारी रिपोर्ट्स और रिसर्च के आधार पर दी गई है. इसमें बदलाव हो सकता है. सटीक कटऑफ MCC या राज्य की ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट और काउंसलिंग के समय जारी की जाएगी.
NEET 2025 Counselling Process: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
काउंसलिंग दो स्तरों पर होती है:
- All India Quota (AIQ) – 15 प्रतिशत सीटें
- State Quota – 85 प्रतिशत सीटें (राज्यवार प्रक्रिया अलग होती है).
काउंसलिंग की प्रक्रिया (NEET 2025 CutOff)
- रजिस्ट्रेशन के लिए MCC की वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं
- चॉइस फिलिंग में कॉलेज और कोर्स चुनें
- सीट अलॉटमेंट में मेरिट, चॉइस और उपलब्धता के आधार पर देखें
- अब रिपोर्टिंग के लिए अलॉटेड कॉलेज में डॉक्यूमेंट के साथ रिपोर्ट करें.
यह भी पढ़ें- NEET Counselling 2025: कम स्कोर में भी मिल सकता है MBBS में एडमिशन, यहां जान लें पूरा प्रोसेस
The post NEET 2025 CutOff: NEET रिजल्ट के बाद क्या करें? Top Colleges में कटऑफ और Admission की जानकारी यहां appeared first on Naya Vichar.