Hot News

Yoga Course Career in Hindi: योग सीखिए, पढ़ाइए और लाखों कमाइए! विदेश में भी हैं Job Opportunities

Yoga Course Career in Hindi: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग मानसिक और शारीरिक शांति के लिए योग की ओर लौट रहे हैं. योग अब सिर्फ एक प्राचीन परंपरा नहीं बल्कि एक फुल टाइम करियर ऑप्शन बन चुका है. हिंदुस्तान ही नहीं अन्य देशों में भी योग की डिमांड तेजी से बढ़ी है. अगर आप फिटनेस और अध्यात्म से जुड़े रहकर करियर बनाना चाहते हैं तो योग आपके लिए सही राह हो सकती है. आइए जानें Yoga Course Career in Hindi के बारे में विस्तार से.

योग के कौन-कौन से कोर्स होते हैं? (Yoga Course Career in Hindi)

योग में कई लेवल के कोर्स उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपनी योग्यता के अनुसार चुन सकते हैं:

  • सर्टिफिकेट कोर्स (3-6 महीने)
  • डिप्लोमा इन योगा (1 साल)
  • बैचलर ऑफ आर्ट्स इन योगा (3 साल)
  • पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन योगा (1 साल)
  • MA/MSc in Yoga Science (2 साल).

कहां से करें योग की पढ़ाई? (Yoga Course Career in Hindi)

हिंदुस्तान में कई प्रतिष्ठित संस्थान योग शिक्षा प्रदान करते हैं यहां उनकी जानकारी दी जा रही है-

  • मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा, दिल्ली
  • देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार
  • पंतजलि योगपीठ, हरिद्वार
  • SVYASA – स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान, बेंगलुरु आदि.

योग में करियर के अवसर (Yoga Job Opportunities)

योग में करियर की संभावनाएं बहुत हैं. यहां कुछ टाॅप जाॅब प्रोफाइल्स हैं-

  • योग ट्रेनर या इंस्ट्रक्टर
  • योग थेरेपिस्ट
  • फिटनेस सेंटर या जिम में नौकरी
  • स्कूलों, कॉलेजों में योग शिक्षक
  • ऑनलाइन योगा क्लास चलाकर कमाई.

सैलरी कितनी मिलती है? (Yoga Course Career in Hindi)

योग प्रशिक्षकों की सैलरी उनकी योग्यता और अनुभव पर निर्भर करती है. एक शुरुआती योग ट्रेनर को 15,000 से 30,000 प्रति माह मिल सकते हैं, जबकि अनुभवी ट्रेनर 50,000 से 1 लाख या उससे अधिक भी कमा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- BPSC Special Teacher Recruitment 2025: बिहार स्पेशल स्कूल टीचर के इतने पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

इसे भी पढ़ें- UGC NET 2025 City Slip OUT: यूजीसी नेट की एग्जाम सिटी स्लिप जारी, Admit Card और परीक्षा पर है ये अपडेट

The post Yoga Course Career in Hindi: योग सीखिए, पढ़ाइए और लाखों कमाइए! विदेश में भी हैं Job Opportunities appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top