Hot News

Jharkhand Flood : खोला गया गेतलसूद डैम का दूसरा गेट, हुंडरू फॉल में उमड़ा पानी का सैलाब

Jharkhand Flood | अनगड़ा, जितेन्द्र कुमार : झारखंड में बीते तीन दिनों से लगातार हुई झमाझम बारिश से विभिन्न जलाशयों का जलस्तर काफी अधिक बढ़ गया है. गेतलसूद डैम में जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है. इसी बीच आज शुक्रवार की सुबह डैम का एक और रेडियल गेट खोला गया. जलस्तर 1930 आरएल फीट पहुंच चुका है. समीक्षा के बाद एक और गेट खोलने की संभावना है. इधर दोनों स्लूइस गेट को भी 1-1 फीट खोला गया है, जिससे डैम में वर्षों से जमा गाद बाहर निकल रहा है.

कल शाम खुला था एक गेट

कल 19 जून की शाम डैम का जलस्तर 1929 आरएल फीट पहुंचने के बाद एक रेडियल गेट को 6 इंच खोला गया था. गेतलसूद डैम की क्षमता 1936 आरएल फीट है, लेकिन मॉनसून को देखते हुए जल पथ प्रमंडल के द्वारा एहतियाती कदम उठाये जा रहे हैं. फिलहाल सिकिदिरी जल विद्युत परियोजना भी बंद है, जिस कारण वहां पानी की आपूर्ति बंद है, इसके कारण डैम का जलस्तर कम नहीं हो रहा है. डैम खुलने से हुंडरू फॉल में पानी का सैलाब उमड़ गया है.

इसे भी पढ़ें

Best Btech College: कम फीस, हाई प्लेसमेंट! NIT जमशेदपुर बना इंजीनियरिंग छात्रों का ड्रीम कॉलेज

खतरे के करीब पहुंचा तेनुघाट डैम का जलस्तर, खोले गये सभी 10 गेट, लोगों को डैम से दूरी बनाये रखने की सलाह

Jharkhand Flood News : झारखंड में झमाझम बारिश से भारी तबाही, देखिये PHOTOS

The post Jharkhand Flood : खोला गया गेतलसूद डैम का दूसरा गेट, हुंडरू फॉल में उमड़ा पानी का सैलाब appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top