Hot News

HPSOS Result 2025 OUT: हिमाचल स्टेट ओपन 8वीं, 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

HPSOS Result 2025 OUT in Hindi: अगर आपने हिमाचल प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (HPSOS) के तहत 8वीं, 10वीं या 12वीं की परीक्षा दी थी, तो आपके लिए बड़ी समाचार है. हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने HPSOS Result 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है. अब छात्र hpbose.org पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं.

किन कक्षाओं के रिजल्ट हुए जारी? (HPSOS Result 2025 OUT)

HPBOSE ने HPSOS के तहत कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी किया है. ये परीक्षाएं ओपन स्कूल के अंतर्गत मार्च-अप्रैल 2025 में आयोजित की गई थीं. हजारों छात्रों को इन नतीजों का बेसब्री से इंतजार था.

ऐसे करें अपना HPSOS Result 2025 OUT चेक

  • वेबसाइट पर जाएं: //hpbose.org
  • “Results” सेक्शन में जाएं
  • “HPSOS 8th, 10th, 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें
  • रोल नंबर और अन्य डिटेल दर्ज करें
  • सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा
  • रिजल्ट का प्रिंट निकाल लें और सुरक्षित रखें

पास प्रतिशत (HPSOS Result 2025 OUT)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार पास प्रतिशत में हल्की गिरावट देखी गई है, लेकिन फिर भी हजारों छात्र पास होकर आगे की पढ़ाई के लिए तैयार हैं. बोर्ड ने कहा है कि जिन छात्रों का रिजल्ट असंतोषजनक है, वे री-एग्जाम या री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- RPF Constable Salary 2025: कितनी मिलती है RPF कांस्टेबल को सैलरी? सुविधाएं और Promotion भी जानें

री-चेकिंग और री-वैल्यूएशन के लिए आवेदन कैसे करें?

हिमाचल स्टेट ओपन स्कूल (HPSOS) के परिणाम जारी होने के बाद बोर्ड ने छात्रों को उत्तरपुस्तिकाओं की जांच दोबारा कराने का विकल्प दिया है. अगर किसी छात्र को लगता है कि उसके नंबर उम्मीद से कम आए हैं, तो वह री-चेकिंग या री-वैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकता है. री-वैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) के लिए प्रति विषय 1000 और री-चेकिंग के लिए 800 का शुल्क तय किया गया है. हालांकि, री-वैल्यूएशन के लिए आवेदन करने के लिए छात्र को उस विषय में कम से कम 20 प्रतिशत अंक प्राप्त होना जरूरी है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan RPSC PGT Teacher Admit Card OUT: RPSC PGT टीचर एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

The post HPSOS Result 2025 OUT: हिमाचल स्टेट ओपन 8वीं, 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top