Hot News

Kitchen Tips: फ्रेश लीची का मजा अब कई दिनों तक, अपनाएं आसान स्टोरेज टिप्स

Kitchen Tips: लीची मार्केट में कम टाइम के लिए ही मिलती है मगर खाने में काफी स्वादिष्ट होती है. इसका मीठा और रसीला स्वाद लोगों को बहुत पसंद आता है. गर्मियों के मौसम में मिलने वाला ये फल स्वादिष्ट होता है और इससे कई तरह की रेसिपी भी आप तैयार कर सकते हैं. लीची के फल के साथ एक समस्या ये आती है कि ये बहुत जल्द खराब हो जाता है. इस फल को अगर सही से स्टोर नहीं किया जाए तो ये काफी जल्दी सड़ जाते हैं. इन्हें स्टोर और कुछ दिनों के लिए फ्रेश रखने के लिए आप इन आसान टिप्स की मदद ले सकते हैं. 

ड्राई कर के स्टोर करें 

लीची को स्टोर करते समय आप इस बात का ध्यान रखें की ये पूरी तरह से ड्राई हो. अगर लीची गीला है तो आप इसे डायरेक्ट स्टोर करने की गलती बिल्कुल भी न करें नहीं तो ये सड़ जाएगा. आप पहले इसे अच्छे से सूखा लें. तब इसे स्टोर करें.

यह भी पढ़ें: Kitchen Tips: जल्दी सड़ जाते हैं पके आम, अपनाएं स्टोर करने का बेस्ट तरीका

इस गलती को करने से बचें

अक्सर लोग लीची को घर लाने के बाद इसे डंठल से हटा देते हैं. लीची को स्टोर करते टाइम इसके स्टेम को नहीं हटाएं. स्टेम के साथ आप इसे खुले में स्टोर कर सकते हैं.

लीची को करें चेक

लीची के गुच्छे को स्टोर करने से पहले आप सभी लीची को एक बार चेक कर लें. अगर कोई लीची खराब है तो आप इसे तुरंत हटा दें. 

प्लास्टिक बैग में न रखें

लीची को बाजार से लाने के बाद प्लास्टिक बैग से हटा दें. अगर आप इसे प्लास्टिक बैग में रहने देते हैं तो ये जल्द खराब हो जाते हैं.

इस तरीके का करें यूज

आप लीची को फ्रेश रखने के लिए फ्रिज में भी स्टोर कर सकते हैं. आप पेपर में लपेटकर इसे स्टोर करें.

यह भी पढ़ें: Kitchen Tips: गर्मी और बारिश में सड़ने से बचाएं प्याज, इन स्टोरेज टिप्स का करें इस्तेमाल

यह भी पढ़ें: Kitchen Tips: लहसुन को रखें ताजा और खुशबूदार, जानिए आसान स्टोरेज टिप्स 

The post Kitchen Tips: फ्रेश लीची का मजा अब कई दिनों तक, अपनाएं आसान स्टोरेज टिप्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top