Hot News

प्लेन के Black Box का क्या होता है रंग काला या फिर ऑरेंज?

Colour Of Black Box: अहमदाबाद में गुरुवार को हुए एअर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है. लंदन जा रहा यह विमान टेकऑफ के कुछ ही देर बाद क्रैश हो गया था. विमान हादसे की वास्तविक वजह जानने के लिए अब ब्लैक बॉक्स में कैद है. कई लोगों को लगता है आखिर ब्लैक बॉक्स है क्या और क्या इसका रंग होता है.

क्या है ब्लैक बॉक्स और क्यों है जरूरी?

ब्लैक बॉक्स असल में दो रिकॉर्डिंग डिवाइसेज़ का कॉम्बिनेशन होता है –

  • फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR)
  • कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर (CVR)

FDR इंजन प्रदर्शन, फ्लाइट पाथ, ऊंचाई, थ्रस्ट और अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी देता है. CVR पायलटों की बातचीत, अलार्म, मैकेनिकल नॉइज़ और एयर ट्रैफिक कंट्रोल से हुई बातचीत रिकॉर्ड करता है. इस डिवाइस की मदद से यह पता चल सकता है कि हादसे से ठीक पहले विमान में तकनीकी गड़बड़ी, इंजन फेल, पक्षी की टक्कर, या फिर मानवीय गलती तो नहीं हुई थी.

ऑरेंज रंग का ब्लैक बॉक्स, फिर नाम ‘ब्लैक’ क्यों?

ब्लैक बॉक्स को आमतौर पर नारंगी रंग में पेंट किया जाता है ताकि मलबे के बीच इसे आसानी से देखा जा सके. लेकिन फिर भी इसे “ब्लैक बॉक्स” कहा जाता है, क्योंकि 1950 के दशक में इसके शुरुआती मॉडल में काले रंग की फोटो-फिल्म तकनीक का इस्तेमाल होता था. यह डिवाइस एक डार्क रूम की तरह काम करता था, जिसमें रौशनी नहीं पहुंच पाती थी.

एयर इंडिया ने कैंसिल किए अपने कई विमान

अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान हादसे के बाद हिंदुस्तानीय विमानन क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है. हादसे के बाद से एयरलाइनों के संचालन पर गंभीर असर पड़ा है और इसी कड़ी में एअर इंडिया ने शुक्रवार को 8 उड़ानों को रद्द करने का फैसला किया है. इनमें 4 अंतरराष्ट्रीय और 4 घरेलू उड़ानें शामिल हैं। कंपनी ने इसकी वजह रखरखाव और परिचालन संबंधी चुनौतियों को बताया है.

The post प्लेन के Black Box का क्या होता है रंग काला या फिर ऑरेंज? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top