Train Accident in Katihar: कटिहार बरौनी रेल खंड के काढागोला और सेमापुर के बीच महारानी गांव के पास एक बड़ा हादसा हुआ है. बरौनी से कटिहार डाउन लाइन पर आ रही गाड़ी नंबर- 15910 अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन और रेलवे ट्रॉली के बीच टक्कर में तीन रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक ट्रॉलीमैन की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना सोनपुर रेल डिवीजन की है.
घायलों का इलाज जारी
इस मामले की प्रारंभिक पुष्टि करते हुए कटिहार एडीआरएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चूंकि यह इलाका कटिहार रेल डिवीजन से सटा हुआ है, इसलिए कटिहार से मेडिकल टीम को रवाना कर दिया गया है. फिलहाल सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.
The post कटिहार में बड़ा ट्रेन हादसा, अवध असम एक्सप्रेस और ट्रॉली की टक्कर में एक की मौत, 3 घायल appeared first on Naya Vichar.

