Hot News

Video : इजराइल के चिल्ड्रन सेंटर पर गिरी ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल, देखें वीडियो

Video : ईरान और इजराइल ने शुक्रवार को हवाई हमले और तेज कर दिए. सेना ने कहा कि इजराइली लड़ाकू विमानों ने पश्चिमी ईरान में मिसाइल बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया, जबकि तेहरान ने हाइफा और बीरशेबा में मिसाइलों के गोले दागे. ईरान के हमलों में कम से कम 19 इजराइली घायल बताए गए, जबकि ईरान की मानवाधिकार कार्यकर्ता समाचार एजेंसी ने संघर्ष शुरू होने के बाद से ईरान में 657 लोगों की मौत और 2,000 से अधिक लोगों के घायल होने का अनुमान लगाया. इस बीच जंग का एक वीडियो इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया–यह उस समय का फुटेज है जब ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल ने दक्षिणी इजराइल में बच्चों के सेंटर पर हमला किया था. जब दुनिया पूछती है कि हम ईरान से क्यों लड़ रहे हैं, तो आपका जवाब यह है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में शीर्ष सहयोगियों के साथ ईरान के बारे में एक राष्ट्रीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता की. रॉयटर्स ने एक अमेरिकी अधिकारी का हवाला देते हुए यह समाचार दी है. अधिकारी ने यह भी कहा कि अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ईरानियों के साथ डायरेक्ट और इनडायरेक्ट रूप से नियमित संपर्क में हैं, जिसमें कतर मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है.

The post Video : इजराइल के चिल्ड्रन सेंटर पर गिरी ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top