Hot News

Bihar News: रोहतास में पत्नी की गोली मारकर हत्या, मर्डर करके पति ने खुद पर भी चला ली गोली

Bihar News: बिहार के रोहतास में एक सनकी ने अपनी पत्नी की हत्या गोली मारकर कर दी. पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद पति ने भी खुदकुशी करने की कोशिश की. उसने खुद को भी गोली मार ली. हालांकि वह जख्मी है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. घटना सासाराम के नटवार थाना क्षेत्र के सरावं गांव की है. बुधवार सुबह-सुबह की यह घटना बतायी जा रही है.

घटना से मची सनसनी

बुधवार को सुबह हुई इस घटना से सनसनी फैल गयी. मृतका की पहचान सरावं निवासी पूनम देवी बताया जा रहा है. जिसकी हत्या उसके पति सुगंध कुमार ने कर दी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त करके मामले की जांच में जुटी. इस घटना की वजह अबतक सामने नहीं आयी है. ग्रामीणों की भीड़ भी घटनास्थल पर जमा हो गयी. तरह-तरह की चर्चा लोगों के बीच है.

समाचार अपडेट की जा रही है…

The post Bihar News: रोहतास में पत्नी की गोली मारकर हत्या, मर्डर करके पति ने खुद पर भी चला ली गोली appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top