Hot News

फुटबॉल : अंडर-17 बालिका ट्रायल 8 को दलसिंहसराय में

छत्रधारी इंटर उच्च विद्यालय मैदान में होगा आयोजन खिलाड़ी सुबह सात बजे प्रमाणपत्र संग करेंगे रिपोर्ट वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर बिहार जूनियर अंडर-17 नेशनल बालिका फुटबॉल व सब जूनियर अंडर-14 बालिका फुटबॉल कैंप के लिए सलेक्शन ट्रायल होंगे. आयोजन छत्रधारी इंटर उच्च विद्यालय मैदान, दलसिंहसराय समस्तीपुर में होगा. इसमें अंडर-17 जूनियर बालिका फुटबॉल बिहार टीम का ट्रायल आठ जुलाई को होगा.अंडर-14 सब जूनियर बिहार बालिका फुटबॉल का ट्रायल नौ जुलाई को उसी मैदान पर किया जायेगा. यह जानकारी बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तेयार हुसैन, अध्यक्ष प्रसन्नजीत मेहता, बिहार स्त्री फुटबॉल के संयोजक असगर हुसैन ने दी. बताया कि अंडर-17 जूनियर के लिए बालिका की जन्मतिथि एक जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2011 के बीच की होनी चाहिये. वहीं अंडर सब जूनियर ट्रायल के लिए खिलाड़ी की जन्मतिथि एक जनवरी 2012 से 31 दिसंबर 2013 के बीच की हो. सभी खिलाड़ियों को मूल प्रमाणपत्र के साथ सुबह सात बजे आठ जुलाई को दलसिंहसराय में चिह्नित मैदान में मो इस्लाम को रिपोर्ट करनी है. ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जायेगा. इसके बाद उसमें बेस्ट खिलाड़ियों की टीम बनेगी जो नेशनल प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post फुटबॉल : अंडर-17 बालिका ट्रायल 8 को दलसिंहसराय में appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top