Hot News

राजस्व संग्रहण में तेजी हेतु आयुक्त ने की बैठक, सभी संबंधित पदाधिकारी शतप्रतिशत राजस्व संग्रह करें-आयुक्त

नया विचार न्यूज़ दरभंगाआयुक्त दरभंगा प्रमंडल दरभंगा श्री कौशल किशोर की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण को लेकर बैठक आयोजित की गई।दरभंगा प्रमंडल स्थित सभागार में आयोजित की गई जिसमें दरभंगा,मधुबनी एवं समस्तीपुर जिलों के वरीय पदाधिकारियों ने भाग लिये।आयुक्त ने विभिन्न प्रकार के राजस्व जैसे कि परिवहन विभाग, निबंधन विभाग, मद्यनिषेध विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग,वाणिज्य कर विभाग राजस्व विभाग के कर की वसूली की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। 

आयुक्त महोदय ने संबंधित विभाग को पिछले साल के लक्ष्य में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी कर संग्रहण करने का महत्वपूर्ण निर्देश दिया।

आयुक्त महोदय ने यह भी स्पष्ट कहा कि राजस्व संग्रहण में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी समय-सीमा के भीतर लक्ष्यों की प्राप्ति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करें।

आयुक्त महोदय ने कहा कि लोक शिकायत की सुनवाई में प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधी प्राधिकारी को दिया एवं सुनवाई में स्वयं उपस्थित होने को कहा।

उन्होंने दस्तावेज को डिजिटाइजेशन शत प्रतिशत कराने का निर्देश सभी संबंधित पदाधिकारी को अनुश्रवण करने को कहा।

आज बैठक से अनुपस्थित रहने वाले उत्पाद अधीक्षक दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर का वेतन आयुक्त महोदय द्वारा स्थगित किया गया।

उन्होंने उपनिदेशक उत्पाद अधीक्षक को पिछले साल के लक्ष्य से 25 प्रतिशत ज्यादा राजस्व संग्रहण करने का निर्देश दिया।

खान एवं भूतत्व विभाग दरभंगा मधुबनी एवं समस्तीपुर को को राजस्व संग्रहण करने का निर्देश दिया।

बैठक में बताया गया कि अवैध खनन को लेकर मधुबनी से काफी शिकायत मिल रही है।

आयुक्त महोदय ने खनन विकास पदाधिकारी मधुबनी को अवैध खनन के विरुद्ध 24घंटे छापेमारी करने का निर्देश दिया।

बैठक में नीलाम पत्र का भी समीक्षा की गई सभी मामलों को जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व संग्रहण की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी ,सरल एवं प्रभावी बनाया जाए । लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए एक निश्चित कार्ययोजना तैयार कार्यो को अंतिम रूप दें।

बैठक में आयुक्त के सचिव सत्येंद्र कुमार,निबंधन पदाधिकारी, संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top