Hot News

संजीव हत्याकांड में पीड़ित परिवार को मिले न्याय: उदय नारायण

पीड़ित परिवार से मिले राजद के जांच दल

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : राजद की एक जांच दल सरायरंजन पहुंच कर राजद नगर अध्यक्ष राजू सिंह कुशवाहा के पुत्र संजीव कुमार की हत्या कांड की जानकारी स्थानीय लोगों से ली।राजद जांच दल के टीम का नेतृत्व राजद के वरीय नेता सह पूर्व विधान सभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी कर रहे थे।जांच टीम ने सरैया पुल स्थित घटना स्थल का भी निरीक्षण किया 

इसके उपरांत चिंतामणपुर गांव जाकर पीड़ित परिजनों से मिल कर सांत्वना व्यक्त की। जांच टीम को पीड़ित परिजनों तथा ग्रामीणों ने बतलाया कि संजीव की हत्या की गई है लेकिन पुलिस ओवरडोज ड्रग्स के कारण मृत्यु बतलाकर मामले के रफा-दफा करना चाहती है l ग्रामीणों ने कहा कि मृतक संजीव के शरीर पर कई जगहों पर गहरे चोट के निशान दिख रहा था l ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसे बेरहमी से मारपीट कर इसकी हत्या की गई है l इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए । पूर्व विधान सभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने पुलिस अधीक्षक तथा सिविल सर्जन से भी बात की ।उन्होंने पुलिस अधीक्षक को कहा कि पीड़ित परिजनों को न्याय मिलना चाहिए।

इसकी जांच अपने स्तर से पुलिस अधीक्षक को भी करना चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने पूर्व विधान सभा अध्यक्ष को इस ओर अपेक्षित व न्यायोचित पहल करने का भरोसा दिलाया।मौके पर समस्तीपुर विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, मोरवा विधायक रणविजय साहू, समस्तीपुर जिला राजद अध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा हिंदुस्तानी, राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द सहनी, प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश शर्मा, उजियारपुर संगठन के राजद जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला राजद महासचिव लालबाबू महतो, प्रांतीय नेता लालबहादुर पंडित, राजद मजदूर सेल के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चंदेल, राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव चंदन सहनी, राजद नगर अध्यक्ष राजू सिंह कुशवाहा, राजद नेता संजीव इंकलाबी, कौशलेंद्र कुमार, राहुल यादव, राजाराम महतो, मुकेश कुमार कुशवाहा, मो. परवेज आलम, मो.राजा, दिनेश कुमार आदि मौजूद थे l

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top