Hot News

भागलपुर के TMBU कैंपस में छात्रों के बीच हुई भयंकर झड़प, पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार

Bihar News: भागलपुर के TMBU कैंपस में गुरुवार और शुक्रवार को छात्रों के दो दलों के बीच हिंसक झड़प और उपद्रव की घटनाओं के बाद पुलिस ने कुल छह छात्रों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार छात्रों में छात्र राजद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष लालू यादव, प्रभाकर यादव, प्रिंस कुमार और आशीष कुमार शामिल हैं. वहीं, अभाविप के कुणाल पांडेय और हैप्पी आनंद को भी गिरफ्तार किया गया है. दोनों पक्षों पर एक-दूसरे की पिटाई का आरोप है. घायल छात्रों का पुलिस अभिरक्षा में इलाज कराया जा रहा है.

कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था और फ्लैग मार्च

दो दिनों से लगातार हो रही झड़पों के बाद शुक्रवार को TMBU का माहौल शांत रहा. इस बीच सिटी SP शुभांक मिश्रा, सिटी डीएसपी वन अजय कुमार चौधरी और SDO विकास कुमार ने विश्वविद्यालय और हॉस्टल में फ्लैग मार्च किया. पुलिस ने माइकिंग कर छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की. प्रशासनिक पदाधिकारियों ने रजिस्ट्रार डॉ. रामाशीष पूर्व के साथ बैठक कर स्थिति का जायजा लिया.

परीक्षा विभाग की लचर व्यवस्था भी कारण

रजिस्ट्रार डॉ. रामाशीष पूर्व ने बताया कि परीक्षा विभाग की असमर्थता और प्रोविजनल लेने के लिए बढ़ती संख्या में छात्रों के कारण दलाल सक्रिय हो गए. गुरुवार को एक छात्र दल विश्वविद्यालय बंद कराने की जिद कर रहा था, जबकि दूसरा दल इसका विरोध कर रहा था, जिससे टकराव हुआ. उन्होंने बताया कि घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है.

प्रॉक्टर और प्रशासन का बयान

प्रॉक्टर प्रो. एसडी झा ने कहा कि गुरुवार को स्थिति भयावह थी, लेकिन समय रहते छात्रों को सुरक्षित किया गया. उन्होंने बताया कि सीसीटीवी और कैमरा फुटेज उपलब्ध हैं और मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी.

Also Read: पटना में डिप्टी रेवेन्यू ऑफिसर ने मांगी थी लाखों की घूस, निगरानी विभाग ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

The post भागलपुर के TMBU कैंपस में छात्रों के बीच हुई भयंकर झड़प, पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top