Hot News

₹59 हजार से शुरू होती है कीमत, 73 kmpl तक माइलेज, ऑफिस जाने वालों के लिए बेस्ट हैं ये 3 बाइक्स

अगर आप रोज बाइक से ऑफिस जाते हैं या शहर में छोटे-मोटे काम निपटाने के लिए बाइक का यूज करते हैं, तो खरीदारी के समय दो चीजें सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. पहली कीमत और दूसरा माइलेज. पेट्रोल के बढ़ते दामों को देखते हुए हर कोई ऐसी बाइक चाहता है, जो कम पेट्रोल में ज्यादा दूरी तय करे और हर महीने का खर्च भी कम रखे.

हिंदुस्तानीय बाजार में 85 हजार रुपये से कम कीमत में तीन ऐसी 100cc कम्यूटर बाइक्स मौजूद हैं, जो अच्छे इंजन, बेहतर माइलेज और हल्के डिजाइन के साथ आती हैं. रोजाना के सफर के लिए ये बाइकें कैसी हैं और इनमें क्या खास मिलता है, आइए जानते हैं.

Hero HF Deluxe

हिंदुस्तानीय घरों में यह बाइक लंबे समय से अपनी भरोसेमंद परफॉर्मेंस और कम खर्च में चलने की वजह से पसंद की जाती है. इसमें Hero की xSens फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी और i3S (Idle Stop Start System) मिलता है. ट्रैफिक सिग्नल पर बाइक रुकने पर यह सिस्टम इंजन को अपने आप बंद कर देता है, जिससे पेट्रोल की बचत होती है. कंपनी के मुताबिक, बाइक करीब 72 kmpl का माइलेज देती है. इसके अलावा, बाइक का वजन हल्का है और सीट की ऊंचाई भी कम रखी गई है.

स्पेसिफिकेशन डिटेल्स
इंजन क्षमता 97.2 cc
अधिकतम पावर 7.91 bhp
अधिकतम टॉर्क 8.05 Nm
ब्रेक ड्रम ब्रेक
ब्रेकिंग सिस्टम इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम
फ्रंट सस्पेंशन टेलिस्कोपिक हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर
रियर सस्पेंशन 2-स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर
फ्यूल टैंक 9.6 लीटर
कीमत ₹59,477 से ₹68,792

ये भी पढ़ें: Honda Livo 110 की वो 5 खूबियां, जो इसे ऑफिस-कॉलेज वालों के लिए बनाते हैं परफेक्ट बाइक

Honda Shine 100

यह खासतौर पर एंट्री-लेवल बाइक खरीदने वालों के लिए तैयार की गई है. इसमें 98.98cc का इंजन मिलता है, जिसमें Honda की eSP (Enhanced Smart Power) टेक्नोलॉजी का यूज किया गया है. यह टेक्नोलॉजी इंजन के अंदर घर्षण को कम करने में मदद करती है, जिससे बाइक चलाने में स्मूथ लगती है और माइलेज भी अच्छा मिलता है. ARAI के मुताबिक, Honda Shine 100 करीब 55 kmpl का माइलेज देती है.

रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए इसमें सीधी और कम्फर्टेबल सीट, मजबूत स्टील ग्रैब रेल और हल्का चेसिस दिया गया है. यानी सामान लेकर चलना हो या रोज की आवाजाही करनी हो, बाइक को इसी तरह के यूज के लिए तैयार किया गया है.

स्पेसिफिकेशन डिटेल्स
इंजन क्षमता 98.98 cc
अधिकतम पावर 7.28 bhp
अधिकतम टॉर्क 8.05 Nm
ब्रेक ड्रम ब्रेक
ब्रेकिंग सिस्टम CBS
फ्रंट सस्पेंशन टेलिस्कोपिक फोर्क्स
रियर सस्पेंशन ट्विन शॉकर
फ्यूल टैंक 9 लीटर
कीमत ₹65,642

TVS Radeon

बाइक में 109.7cc का Duralife इंजन मिलता है, जिसे EcoThrust Fuel Injection (ET-Fi) तकनीक के साथ जोड़ा गया है. इससे बाइक को स्मूथ पावर के साथ अच्छी माइलेज देने में मदद मिलती है. माइलेज की बात करें तो ARAI के मुताबिक, TVS Radeon करीब 73.68 kmpl तक का माइलेज दे सकती है.

कम्फर्ट के लिए इसमें चौड़ी और कुशन वाली सीट दी गई है. इसके अलावा, जांघों की बेहतर पकड़ के लिए टैंक पैड, मोबाइल चार्ज करने के लिए USB पोर्ट और सेफ ब्रेकिंग के लिए SBT (Synchronized Braking Technology) भी मिलता है.

स्पेसिफिकेशन डिटेल्स
इंजन क्षमता 109.7 cc
अधिकतम पावर 8.08 bhp
अधिकतम टॉर्क 8.7 Nm
ब्रेक ड्रम ब्रेक
ब्रेकिंग सिस्टम SBT
फ्रंट सस्पेंशन टेलिस्कोपिक ऑयल-डैम्प्ड शॉक एब्जॉर्बर
रियर सस्पेंशन 5-स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर
फ्यूल टैंक 10 लीटर
एक्स-शोरूम कीमत ₹58,850 से ₹80,600

ये भी पढ़ें: Hero Splendor Plus Xtech की वो 5 खासियत, जो इसे 100cc सेगमेंट में बनाते हैं बेस्ट कम्यूटर बाइक

The post ₹59 हजार से शुरू होती है कीमत, 73 kmpl तक माइलेज, ऑफिस जाने वालों के लिए बेस्ट हैं ये 3 बाइक्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top