Hot News

राजेंद्र पुल पर प्री-NI एवं NI कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, 20 सितंबर से 04 अक्टूबर 2026 तक कई ट्रेनें रद्द, कुछ परिवर्तित मार्ग से चलेंगी तथा कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन/प्रारंभ

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– समस्तीपुर मंडल – नए राजेंद्र रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने तथा राजेंद्र पुल, ऊपरी हाथीदह जं., टाल, रामपुर डुमरा एवं दिनकर ग्राम सिमरिया क्षेत्र में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (प्री-NI) एवं नॉन इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के कारण 20 सितंबर से 04 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न तिथियों में कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इस अवधि में कुछ ट्रेनों को रद्द, कुछ को परिवर्तित मार्ग से तथा कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से प्रारंभ/समाप्त किया जाएगा।

यात्रियों की सुविधा के लिए प्रभावित ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है।

1. रद्द की गई ट्रेनें

जयनगर से संबंधित ट्रेनें

13031 हावड़ा–जयनगर एक्सप्रेस

20.09.2026 से 03.10.2026 तक।

13032 जयनगर–हावड़ा एक्सप्रेस

21.09.2026 से 04.10.2026 तक।

13135 कोलकाता–जयनगर एक्सप्रेस

26.09.2026 एवं 03.10.2026 को।

13136 जयनगर–कोलकाता एक्सप्रेस

27.09.2026 एवं 04.10.2026 को।

13185 सियालदह–जयनगर एक्सप्रेस

25.09.2026 से 03.10.2026 तक निर्धारित तिथियों में।

18419 पुरी–जयनगर एक्सप्रेस

01.10.2026 को।

18420 जयनगर–पुरी एक्सप्रेस

03.10.2026 को।

सीतामढ़ी से संबंधित ट्रेनें

13155 कोलकाता–सीतामढ़ी एक्सप्रेस

24.09.2026, 27.09.2026 एवं 01.10.2026 को।

13156 सीतामढ़ी–कोलकाता एक्सप्रेस

28.09.2026 एवं 02.10.2026 को।

13165 कोलकाता–सीतामढ़ी एक्सप्रेस

26.09.2026 एवं 03.10.2026 को।

13166 सीतामढ़ी–कोलकाता एक्सप्रेस

27.09.2026 को।

रक्सौल से संबंधित ट्रेनें

13043 हावड़ा–रक्सौल एक्सप्रेस

25.09.2026, 30.09.2026 एवं 02.10.2026 को।

13044 रक्सौल–हावड़ा एक्सप्रेस

26.09.2026, 01.10.2026 एवं 03.10.2026 को।

मुजफ्फरपुर से संबंधित ट्रेनें

13157 कोलकाता–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस

29.09.2026 को।

13158 मुजफ्फरपुर–कोलकाता एक्सप्रेस

30.09.2026 को।

अन्य प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें

18182 टाटानगर–थावे एक्सप्रेस

01.10.2026, 03.10.2026 एवं 04.10.2026 को।

18629 रांची–गोरखपुर एक्सप्रेस

25.09.2026 एवं 02.10.2026 को।

18630 गोरखपुर–रांची एक्सप्रेस

26.09.2026 एवं 03.10.2026 को।

2. परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें

समस्तीपुर–मुजफ्फरपुर– पाटलिपुत्र–दानापुर मार्ग

12545 रक्सौल–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस

24.09.2026 एवं 01.10.2026 को रक्सौल–समस्तीपुर–मुजफ्फरपुर–पाटलिपुत्र–दानापुर के रास्ते।

12546 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–रक्सौल एक्सप्रेस

03.10.2026 को पाटलिपुत्र–मुजफ्फरपुर– समस्तीपुर–दरभंगा के रास्ते।

12577 दरभंगा–मैसूर एक्सप्रेस

29.09.2026 को समस्तीपुर–मुजफ्फरपुर– पाटलिपुत्र–दानापुर के रास्ते।

12578 मैसूर–दरभंगा एक्सप्रेस

25.09.2026 एवं 02.10.2026 को दानापुर–पाटलिपुत्र–मुजफ्फरपुर–समस्तीपुर के रास्ते।

12435 जयनगर–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस

21.09.2026, 25.09.2026, 28.09.2026 एवं 02.10.2026 को समस्तीपुर–मुजफ्फरपुर– पाटलिपुत्र–दानापुर के रास्ते।

12436 आनंद विहार टर्मिनल–जयनगर एक्सप्रेस

22.09.2026, 26.09.2026, 29.09.2026 एवं 03.10.2026 को दानापुर–पाटलिपुत्र–मुजफ्फरपुर–समस्तीपुर के रास्ते।

बरौनी–मुंगेर–रामपुरहाट– बर्द्धमान मार्ग

13020 काठगोदाम–हावड़ा एक्सप्रेस

25.09.2026 से 03.10.2026 तक निर्धारित तिथियों में बरौनी–मुंगेर–रामपुरहाट– बर्द्धमान के रास्ते।

13019 हावड़ा–काठगोदाम एक्सप्रेस

25.09.2026 से 03.10.2026 तक निर्धारित तिथियों में बर्द्धमान–रामपुरहाट–मुंगेर–बरौनी के रास्ते।

13021 हावड़ा–रक्सौल एक्सप्रेस

02.10.2026 एवं 04.10.2026 को बर्द्धमान–रामपुरहाट–मुंगेर– बरौनी के रास्ते।

13022 रक्सौल–हावड़ा एक्सप्रेस

03.10.2026 को मुंगेर/भागलपुर क्षेत्र होकर बर्द्धमान तथा 04.10.2026 को बरौनी–मुंगेर–रामपुरहाट– बर्द्धमान के रास्ते।

मुंगेर–किऊल मार्ग

17005 हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस

24.09.2026 को किऊल–मुंगेर–बरौनी तथा 01.10.2026 को किऊल–जमालपुर–मुंगेर के रास्ते।

17006 रक्सौल–हैदराबाद एक्सप्रेस

27.09.2026 एवं 04.10.2026 को मुंगेर–किऊल के रास्ते।

17007 दरभंगा–चार्लापल्ली एक्सप्रेस

26.09.2026 एवं 29.09.2026 को किऊल–मुंगेर–बरौनी के रास्ते।

17008 चार्लापल्ली–दरभंगा एक्सप्रेस

25.09.2026, 29.09.2026 एवं 02.10.2026 को मुंगेर–किऊल के रास्ते।

3. आंशिक समापन वाली ट्रेनें

15503 सहरसा–पटना एक्सप्रेस

25.09.2026, 28.09.2026 एवं 02.10.2026 को सोनपुर में आंशिक रूप से समाप्त होगी।

15509 ललितग्राम–पटना एक्सप्रेस

22.09.2026 से 04.10.2026 के बीच निर्धारित तिथियों में सोनपुर में आंशिक रूप से समाप्त होगी।

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि उपरोक्त अवधि में यात्रा करने से पहले अपनी संबंधित ट्रेन की यात्रा की तिथि, परिचालन स्थिति, परिवर्तित मार्ग एवं ठहराव की नवीनतम जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

मार्ग परिवर्तन के कारण कुछ निर्धारित स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव में भी परिवर्तन हो सकता है।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top