Hot News

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण की नामांकन शुरू

– बारसोई में बलरामपुर से तीन तथा कदवा से दो ने कटाया नाजिर रसीद (एनआर) बारसोई बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया सोमवार से प्रारंभ हो गयी. बारसोई अनुमंडल कार्यालय में पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया. पर बलरामपुर विधानसभा से तीन तथा कदवा विधानसभा से दो प्रत्याशियों ने नाजीर रसीद (एनआर) कटवाया. निर्वाची पदाधिकारी आकांक्षा आनंद ने कहा कि प्रथम दिन एक भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल नहीं किया है. कहा कि बलरामपुर विधानसभा से तीन प्रत्याशियों ने नाजीर रसीद (एनआर) कटवाया है. सुजीत पासवान, महबूब आलम, रेजा अख्तर शामिल है. जबकि निर्वाची पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने कहा कि कदवा विधानसभा से दो प्रत्याशियों ने अपने नाजीर रसीद (एनआर) कटवाया है. शकील अहमद खान, तपन कुमार शामिल है. नामांकन को लेकर सुरक्षा के लिए दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है. सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये हैं. भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण की नामांकन शुरू appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top