Hot News

लखनऊ हत्याकांड: 2 दिन रेकी, 30 मिनट में खेल खत्म, डेढ़ करोड़ की रकम बनी मौत की वजह

Lucknow Murder Case: लखनऊ में SBI अफसर मानस बाजपेयी और पत्नी दिव्या मिश्रा के रिश्ते का अंत बेहद खौफनाक तरीके से हुआ. लव मैरिज के बाद शुरू हुआ विवाद तलाक की कानूनी लड़ाई तक पहुंचा और फिर हत्या व सुसाइड में बदल गया. पुलिस की शुरुआती जांच में डेढ़ करोड़ रुपये की एलिमनी, तलाक और बहन को लेकर विवाद की बात सामने आई है. आखिर रिश्ते में ऐसा क्या हुआ कि मामला हत्या तक पहुंच गया?

लव मैरिज से तलाक तक पहुंची कहानी

मानस बाजपेयी और दिव्या मिश्रा ने साल 2017 में लव मैरिज की थी. शादी के शुरुआती दिनों में दोनों के रिश्ते सामान्य रहे, लेकिन धीरे-धीरे छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद बढ़ने लगा. परिवार के मुताबिक, बहन को साथ रखने को लेकर भी दोनों के बीच लगातार तनाव रहता था. साल 2025 में विवाद बढ़ने के बाद दिव्या ने घर छोड़ दिया. इसके बाद दोनों अलग रहने लगे. जनवरी 2026 में दिव्या ने फैमिली कोर्ट में तलाक का मुकदमा दायर किया और दोनों के रिश्ते की कानूनी लड़ाई शुरू हो गई.

18 अगस्त की सुनवाई के बाद बदला मानस का प्लान

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, 18 अगस्त को फैमिली कोर्ट में तलाक के मामले की सुनवाई हुई थी. इसी दौरान एलिमनी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिव्या की ओर से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की एलिमनी की मांग की जा रही थी. बताया जा रहा है कि इसी के बाद मानस तनाव में आ गया। पुलिस को शक है कि सुनवाई के बाद ही उसने पत्नी, बहन की हत्या और फिर खुदकुशी करने का प्लान बनाया.

3 हथियार खरीदे, 2 दिन तक पत्नी की रेकी

जांच में सामने आया है कि मानस ने वारदात से पहले तीन हथियारों का इंतजाम किया था. इनमें दो 9 एमएम पिस्टल और एक तमंचा बताया जा रहा है. पुलिस ने तीनों हथियार बरामद कर लिए हैं. इसके बाद मानस ने करीब दो दिन तक पत्नी दिव्या की रेकी की. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से खरीदे गए और इस पूरी साजिश में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं.

बैंक के बाहर बुलाया, पहले मारपीट फिर गोली

20 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे मानस ऑटो से सीधे उस ICICI बैंक पहुंचा, जहां दिव्या काम करती थीं. उसने दिव्या को फोन कर बाहर बुलाया. दिव्या के बाहर आते ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि मानस ने पहले उनके साथ मारपीट की. बैंक के गार्ड और कर्मचारी बचाने के लिए दौड़े, लेकिन इसी दौरान मानस ने दिव्या को बेहद करीब से गोली मार दी. पूरी घटना बैंक के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. वारदात के बाद मानस मौके से फरार हो गया.

घर पहुंचा और बहन को भी मारी गोली

दिव्या को गोली मारने के बाद मानस ऑटो से करीब दो किलोमीटर दूर अपने घर पहुंचा. पुलिस के मुताबिक, उसने कमरे का दरवाजा बंद किया और टीवी पर तेज आवाज में हनुमान चालीसा चला दी. इसके बाद उसने अपनी बहन शीबा के सिर में गोली मार दी. बहन की हत्या के बाद मानस ने खुद की कनपटी में गोली मारकर सुसाइड कर लिया. इस तरह कुछ ही देर के अंदर दो हत्याएं और एक आत्महत्या ने पूरे इलाके को हिला दिया.

दिव्या की बहन ने लगाए गंभीर आरोप

दिव्या की बहन और यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा ने मानस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि दिव्या ने उन्हें बताया था कि मानस का व्यवहार बेहद क्रूर था और वह उससे अलग होना चाहती थी. प्रज्ञा के मुताबिक, दिव्या ने मानस के व्यवहार को लेकर कई बातें उनसे साझा की थीं. हालांकि, उनका कहना है कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि मानस इतना बड़ा कदम उठा सकता है.

बहन को लेकर भी था पति-पत्नी में विवाद

परिजनों के मुताबिक, मानस की बहन शीबा को लेकर भी पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. दिव्या कथित तौर पर मानस की बहन के साथ नहीं रहना चाहती थीं, जबकि मानस अपनी बहन को अलग रखने के लिए तैयार नहीं था.इसी विवाद के चलते दोनों के रिश्ते में दूरी बढ़ती गई और आखिरकार दिव्या ने घर छोड़ दिया.

पुलिस के सामने अब ये बड़े सवाल

इस हत्याकांड के बाद पुलिस के सामने कई अहम सवाल हैं। क्या डेढ़ करोड़ रुपये की एलिमनी की मांग ही हत्या की मुख्य वजह बनी? क्या मानस ने 18 अगस्त की फैमिली कोर्ट की सुनवाई के बाद ही हत्या का फैसला किया? तीन हथियार उसे कहां से मिले? और क्या इस पूरी साजिश में कोई और भी शामिल था?फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज, बरामद हथियारों और परिवार के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है. 9 साल की लव मैरिज का अंत दो हत्याओं और एक सुसाइड के साथ हुआ. पुलिस की जांच अब इस खौफनाक वारदात के पीछे की पूरी सच्चाई सामने लाने में जुटी है.

Must Read: बलिया वालों सावधान! WhatsApp पर आ रहा 75 हजार रुपये मांगने वाला मैसेज, पुलिस ने जारी की चेतावनी

The post लखनऊ हत्याकांड: 2 दिन रेकी, 30 मिनट में स्पोर्ट्स खत्म, डेढ़ करोड़ की रकम बनी मौत की वजह appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top