Hot News

बगैर लाइसेंस का नहीं निकलेगा जुलूस

पूजा पंडाल का भी लेना होगा लाइसेंस प्रतिनिधि, हसपुरा. दीपावली व महापर्व छठ समेत विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को हसपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें जनप्रतिनिधि समेत पूजा कमेटी के सदस्य शामिल हुए. थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रखंड प्रमुख श्रीनिवास सिंह, उपप्रमुख सत्येंद्र चौधरी, पैक्स अध्यक्ष संजीत शर्मा ने कहा कि मिल-जुलकर त्योहार मनायेंगे. पूजा कमेटी को हर हाल में पूजा पंडाल, मूर्ति विसर्जन, ध्वनि यंत्र का लाइसेंस लेना होगा. थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है. सभी पूजा स्थल पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात रहेंगे. असामाजिक तत्वों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. थानाध्यक्ष ने कहा कि हसपुरा थाना क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक जगहों पर पूजा की तैयारी चल रही है. पूजा के दौरान नेतृत्व नहीं करेंगे. पूजा के दौरान कहीं भी अप्रिय घटना की जानकारी मिले, तो प्रशासनी नंबर पर सूचना अवश्य दें. पूजा कमेटी के सदस्यों ने कहा कि छठ के दिन आपत्तिजनक कोई भी वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं करेंगे. पैक्स अध्यक्ष संजीत शर्मा, लोजपा नेता विजय अकेला, सरपंच बखोरा खां, धनंजय घोष, पैक्स अध्यक्ष विनोद सिन्हा, राजकुमार, अबरार अहमद, जयप्रकाश कुमार, प्रगति कुमार, श्याम किशोर यादव, मृत्युंजय कुमार, मंडल यादव, चंदन कुशवाहा ने पूजा पर विस्तार से अपने विचार रखे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बगैर लाइसेंस का नहीं निकलेगा जुलूस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top