Hot News

Farmers Protest: महाराष्ट्र में किसानों का प्रदर्शन जारी, NH-44 दूसरे दिन भी जाम, सीएम फडणवीस ने कर दी ऐसी अपील

Farmers Protest: पूर्व मंत्री और प्रहार पार्टी के नेता बच्चू कडू के नेतृत्व में नागपुर में किसानों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी है. वे कर्ज में डूबे किसानों के लिए तत्काल और बिना शर्त कर्ज माफी की मांग कर रहे हैं. उन्होंने नागपुर-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) को जाम कर दिया है.

किसानों के मुद्दों को आंदोलन से नहीं, बातचीत से सुलझाएं: फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने बुधवार को प्रहार जनशक्ति पार्टी के नेता बच्चू काडू से अपील की कि धरना प्रदर्शन करने के बजाय वह प्रशासन के साथ किसानों के मुद्दों पर चर्चा करें. फडणवीस ने कहा कि राज्य प्रशासन ने किसानों के मुद्दों के प्रति सकारात्मक रुख अपनाया है. उन्होंने कहा, “आंदोलन से पहले, हमने एक बैठक बुलाई थी और आश्वासन दिया था कि बातचीत के जरिए संभावित समाधान निकाला जा सकता है. बच्चू काडू ने शुरुआत में सहमति जताई थी लेकिन बाद में उन्होंने बताया कि वह बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे जिसके कारण बैठक रद्द कर दी गई.”

कर्ज माफी के लिए समिति गठित की गई : फडणवीस

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य ने पहले ही किसानों के लिए 32,000 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा कर दी है. कर्ज माफी की मांग पर उन्होंने कहा, “राज्य प्रशासन ने इस मुद्दे पर विचार के लिए पहले ही एक समिति गठित कर दी है. फिलहाल हमारी प्राथमिकता भारी बारिश से नुकसान झेलने वाले किसानों की मदद करना है. हमने कभी नहीं कहा कि हम कृषि कर्ज माफी के खिलाफ हैं.” उन्होंने आगे कहा, “प्रशासन किसानों से जुड़े हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है.”

The post Farmers Protest: महाराष्ट्र में किसानों का प्रदर्शन जारी, NH-44 दूसरे दिन भी जाम, सीएम फडणवीस ने कर दी ऐसी अपील appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top