Hot News

New Rail Line Bihar: बिहार में यहां बनने वाली है तीसरी और चौथी नई रेल लाइन, जानिये कब तक काम होगा पूरा

New Rail Line Bihar: बिहार में एक और नई रेल लाइन का निर्माण होने वाला है. पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना जंक्शन और किऊल होते अब झाझा तक लगभग 400 किलोमीटर तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाई जायेगी. यह काम मार्च 2026 में शुरू हो जायेगा. जानकारी के मुताबिक, इसके लिए रेलवे बोर्ड ने लगभग 17 हजार करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है.

निर्माण के लिये कितने रेल खंडों में किया गया डिवाइड?

रेलवे बोर्ड ने इसे फेज टू फेज तरीके से काम करने की स्वीकृति दी है. निर्माण कार्य तेजी से हो इसके लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन दानापुर, दानापुर-फतुहा, फतुहा बख्तियारपुर, बख्तियारपुर-पुनारख, पुनारख-किऊल और किऊल-झाझा जैसे छोटे-छोटे रेल खंडों में बांटा गया है. पहले चरण में लगभग 931 करोड़ रुपये से 6.6 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण सहित बख्तियारपुर से फतुहा (24 किलोमीटर) का निर्माण होगा.

यहां से हटाया जायेगा 2 स्टेबलिंग लाइन

दरअसल, लगभग 392 करोड़ रुपये से 1 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण सहित बख्तियारपुर से पुनारख (30 किलोमीटर) की स्वीकृति दी गयी है. इसके बाद पुनारख से किऊल के लिये करीब 2514 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है. तीसरी और चौथी लाइन के निर्माण में पटना के आस-पास जमीन की कमी को देखते हुए दानापुर से पटना के बीच 2 स्टेबलिंग लाइनों को हटाकर इसकी जगह तीसरी और चौथी लाइन का निर्माण किया जायेगा.

शहरों के बीच बढ़ने वाली है कनेक्टिविटी

इसी तरह पटना और पटना सिटी के बीच जगह की कमी के कारण अप और डाउन दिशा के लिए एक अतिरिक्त लाइन का निर्माण संभव हो सकेगा. दरअसल, इसे रिवर्सेबल तरीके से इस्तेमाल किया जायेगा. इस तरह से नई रेल लाइन के बनने से शहरों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ने वाली है. इसके बनने से लोगों को बड़ा फायदा मिलने वाला है.

Also Read: Bihar Ka Mausam: बिहार में आज से इस दिन तक आफत बनकर चलेगी पछुआ हवाएं, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा, मौसम विभाग की चेतावनी

The post New Rail Line Bihar: बिहार में यहां बनने वाली है तीसरी और चौथी नई रेल लाइन, जानिये कब तक काम होगा पूरा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top