Hot News

साड़ी वही रहेगी, लेकिन लुक लगेगा एकदम नया, हरतालिका तीज पर ट्राई करें ये स्टाइलिंग ट्विस्ट

Hartalika Teej Saree Look 2026: हरतालिका तीज का त्योहार आते ही स्त्रीओं के बीच सजने-संवरने की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. इस दिन पूजा के साथ-साथ खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक का भी खास क्रेज रहता है. अगर आप भी इस बार हरतालिका तीज पर साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो थोड़े से स्टाइलिंग ट्विस्ट के साथ अपने लुक को और खास बना सकती हैं. सही रंग, ब्लाउज, ज्वेलरी और हेयरस्टाइल आपके पूरे लुक को खूबसूरत बना सकते हैं. 

लाल साड़ी में दिखेंगी बेहद खूबसूरत

हरतालिका तीज के लिए लाल रंग की साड़ी हमेशा से पसंदीदा रही है. आप बनारसी, सिल्क या जॉर्जेट की लाल साड़ी (Hartalika Teej Saree Look 2026) चुन सकती हैं. इसके साथ गोल्डन बॉर्डर वाला ब्लाउज लुक को और निखार देगा. अगर साड़ी प्लेन है, तो हैवी झुमके और चूड़ियों के साथ इसे स्टाइल करें. माथे पर छोटी सी बिंदी और सिंपल मेकअप आपके लुक को पूरा कर देगा. 

हरी साड़ी से मिलेगा फ्रेश ट्रेडिशनल लुक

तीज के मौके पर हरे रंग की साड़ी भी काफी खूबसूरत लगती है. ग्रीन सिल्क या बनारसी साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज पहन सकती हैं. लाल, गुलाबी या गोल्डन रंग का ब्लाउज हरे रंग की साड़ी के साथ अच्छा लगेगा. इसके साथ कांच की चूड़ियां और छोटे झुमके पहनें. 

PC: AI Generated

हेयरस्टाइल को रखें सिंपल

साड़ी के साथ बालों में बन बनाकर उसमें गजरा लगाने का आइडिया (Hartalika Teej Saree Look 2026) कभी पुराना नहीं होता. अगर आप खुले बाल रखना चाहती हैं, तो हल्की वेव्स के साथ उन्हें स्टाइल कर सकती हैं. लो बन या साइड ब्रेड भी तीज के ट्रेडिशनल लुक के साथ काफी अच्छी लगेगी. 

यह भी पढ़ें: तीज पर कौन सा मेकअप रहेगा सबसे बेस्ट? इन 5 लुक्स पर डालें नजर

The post साड़ी वही रहेगी, लेकिन लुक लगेगा एकदम नया, हरतालिका तीज पर ट्राई करें ये स्टाइलिंग ट्विस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top